डेढ़ साल पहले हुआ अंतिम संस्कार, फिर अचानक लौट आए कमल सिंह; अज्ञात शव ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
Auraiya Viral News: औरैया में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेढ़ साल पहले अज्ञात शव समझकर अंतिम संस्कार किए गए कमल सिंह जीवित घर लौट आए। इसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
कमल सिंह (सोर्स- फोटो नवभारत)
Auraiya Viral News Of Missing Man: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस, प्रशासन और पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कमल सिंह, जिनका करीब डेढ़ वर्ष पहले अज्ञात शव समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था, शनिवार को अचानक जीवित अपने घर लौट आए। उन्हें अपने सामने देखकर परिजनों की आंखें फटी रह गईं, जबकि पुलिस के सामने भी कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
डेढ़ साल पहले अज्ञात शव का हुआ अंतिम संस्कार
दरअसल करीब डेढ़ साल पहले हाईवे किनारे एक अज्ञात शव मिला था। परिजनों और पुलिस ने उसकी पहचान कमल सिंह के रूप में कर ली और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद परिवार ने मान लिया कि कमल अब इस दुनिया में नहीं रहे।
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब शनिवार को अजीतमल पुलिस कमल सिंह की पत्नी सुनीता को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ में सुनीता ने बताया कि पति ने अपने भतीजे को रुपये लेकर खेत बेच दिया था, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
शादी नहीं तो खेल खत्म! जलगांव में एक-दो नहीं 29 युवाओं ने की आत्महत्या, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
नाराजगी में उसने कमल से कह दिया था कि जब तक दो लाख रुपये का इंतजाम न हो जाए, तब तक घर वापस न आए। इसके बाद कमल बिना बताए घर छोड़कर चला गया और सुनीता मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण करती रही।
शनिवार शाम पहुंचा अपने गांव
पूछताछ के दौरान सुनीता ने अपने मोबाइल में पहले आए कुछ अज्ञात नंबरों पर दोबारा कॉल किया। एक नंबर इटावा के युवक ने उठाया और उसकी जिद पर फोन कमल सिंह को दे दिया। पत्नी से बात करते ही कमल ने बताया कि वह पूरी तरह जीवित है और जल्द घर लौट रहा है। शनिवार शाम वह सीधे अपने गांव पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
कमल सिंह ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह पहले पानीपत में मुर्गी फार्म पर काम करता रहा। बाद में ट्रक पर हेल्परी की और फिर ग्वालियर जाकर प्लंबिंग का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान सीढ़ी से गिरने के कारण उसका पैर टूट गया। इलाज के समय उसने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर ब्लॉक होने के कारण बात नहीं हो सकी।
कमल की वापसी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस के सामने है कि आखिर वह अज्ञात शव किसका था, जिसका अंतिम संस्कार कमल सिंह समझकर कर दिया गया था। पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी जांच दोबारा शुरू कर दी गई है। पुलिस अब उस अज्ञात शव की वास्तविक पहचान स्थापित करने और पूरे घटनाक्रम की परतें खोलने में जुट गई है।
