ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Greater Noida Borewell Accident: ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसाइटी के पास खुले बोरवेल के गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय मासूम की मौत के मामले में प्राधिकरण ने सुपरवाइजर और कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
ग्रेटर नोएडा बोरवेल हादसा (सोर्स- आईएएनएस)
Greater Noida Borewell Accident 6 Year Child Death: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी के पास खुले गड्ढे में गिरकर छह वर्षीय मासूम की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में पहले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, वहीं अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हादसे के लिए जिम्मेदार सुपरवाइजर और कार्यदायी कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। प्राधिकरण की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया गहरा बोरबेल का गड्ढा बिना सुरक्षा इंतजाम के खुला छोड़ा गया था, जो हादसे का प्रमुख कारण बना।
सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट
बता दें कि संबंधित ठेकेदार मनोज जैन के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सुपरवाइजर जॉनी, टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश और संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, ताकि भविष्य में उन्हें प्राधिकरण के किसी भी कार्य में शामिल न किया जा सके।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि शनिवार देर शाम केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव का छह वर्षीय बेटा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसाइटी के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरे गहरे बोरबेल के गड्ढे में गिर गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
कलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
कुछ दिन पहले खोदा गया था गड्ढा
वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बोरबेल का गड्ढा कई दिन पहले ट्यूबवेल के लिए खोदा गया था लेकिन उसके चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
ये भी पढ़ें- कलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू
सोसाइटी में पेयजल के लिए खोदा गया बोरबेल
इस दर्दनाक हादसे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए बोरबेल लगाने की मंजूरी दी गई थी। बोरवेल को निर्धारित स्थान के बजाय बिना प्राधिकरण की जानकारी के दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने आगे कहा कि ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
