चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
UP Cow Shelter Controversy: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर गौ-रक्षा के दावों को झूठा बताते हुए सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की चुनौती दी। देखिए ये पूरी वीडियो।
- Written By: वंदना शर्मा
Swami Avimukteshwaranand Statment: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विज्ञापनों के माध्यम से दावा कर रही है कि राज्य में 12 लाख गायों की ठीक से देखभाल हो रही है, जिसे उन्होंने ‘झूठा’ और ‘भ्रामक’ बताया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौ-रक्षा के नाम पर सरकार केवल दिखावा कर रही है इसके अलावा ओर कुछ नही है और उनकी ‘गविष्ठी यात्रा’ के दौरान लोगों को घरों में कैद कर परेशान किया तक किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी जी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार पिछले चार महीनों का सीसीटीवी फुटेज को जनता के सामने दिखाए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ऐसा कुछ नहीं करती है, तो वह अपने समर्थकों के माध्यम से गौ-आश्रय केंद्रों में क्या चलता है इसकी सभी वीडियो और फोटो को जनता के सामने लेकर आएंगे। इतना ही नही बल्कि स्वामी जी ने हाल ही में हुए दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन और इस्तीफे का जिक्र भी किया है ।
उन्होंने भारत के चीफ जस्टिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘कॉकरोच’ वाले उनके बयान ने देश के युवाओं को एकजुट किया है, जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई। और उन्होंने इसे जुडिशरी की दूरदर्शिता बताया है। पूरी खबर को समझने के लिए इस वीडियो को जरूर देखे…