- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Jaunpur Bus Accident Four Passengers Died
जौनपुर में स्टीयरिंग फेल होने से पलटी बस, 4 लोगों की मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
- Written By: आकाश मसने
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बादलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस के अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जौनपुर में दुर्घटनाग्रस्त बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर हुआ। निजी बस वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें अधिकतर यात्री धार्मिक यात्रा पर गए थे।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
आज़मगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल
वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में 973 दिन बाद इंसाफ, तीनों आरोपी दोषी करार
एसपी ने घायलों से की मुलाकात
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कौस्तुभ ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की तथा उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण स्टीयरिंग फेल होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Jaunpur bus accident four passengers died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में नकली खाद व ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन; 150 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 7 स्थायी रद्द
Jun 13, 2026 | 03:39 PMलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
Jun 13, 2026 | 03:35 PM170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Jun 13, 2026 | 03:27 PMमीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- 62 विधायक एकजुट देखकर घबराई भाजपा
Jun 13, 2026 | 03:26 PMसोलापुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र फताटे और संतोष पाटिल में कांटे की टक्कर
Jun 13, 2026 | 03:25 PMनागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
Jun 13, 2026 | 03:24 PMSugarcane Juice Benefits: खाली पेट गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए ठीक है या नहीं? ज़रूर पढ़ें
Jun 13, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM












