- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Irfan Solanki Hearing Allahabad High Court Up State Government Present Its Side Today
UP : रुक सकता है सीसामऊ सीट पर उपचुनाव, HC में आज इरफान सोलंकी की सजा पर सुनवाई
कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की तरफ से सजा के खिलाफ दायर की गई अपील व जमानत अर्जी पर आज यानी अदालत राज्य सरकार का पक्ष सुनेगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

इरफान सोलंकी
प्रयागराज: जहां एक तरफ कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की तरफ से सजा के खिलाफ दायर की गई अपील व जमानत अर्जी पर बीते बुधवार 6 नवंबर को बहस पूरी हो गई है। वहीं आज यानी गुरुवार को अदालत राज्य सरकार का पक्ष सुनेगी।
जानकारी दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अब सुनवाई आज यानी गुरुवार को होगी। इस मामले पर सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की पीठ कर रही है। इरफान सोलंकी की तरफ से बीते बुधवार को बहस पूरी हो गई, लेकिन अपर शासकीय अधिवक्ता ने इस मामले में जिरह के लिए समय मांगा जिस पर अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के लिए आज 7 नवंबर 2024 की तिथि निर्धारित की।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव: MVA की रैली में वीर सावरकर का गीत, मंच पर राहुल और खड़गे बैठे रहे चुपचाप
सम्बंधित ख़बरें
Home Decor: पेस्टल कलर्स और इनडोर प्लांट्स का जादू: इस समर सीजन अपने घर को ऐसे बनाएं स्टाइलिश और फ्रेश
Maharashtra में ऑटो परमिट की होगी जांच, मराठी न जानने वालों पर कार्रवाई संभव
छत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल सुविधा, महावितरण की SMS सेवा; घर बैठे मिलेगी बिजली की जानकारी
दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भपकी
सीसामऊ सीट पर उपचुनाव
अब अगर इस मामले में इरफ़ान सोलंकी की सजा पर आज रोक लगती है तो UP के सीसामऊ सीट पर हो रहे उपचुनाव को रोकना पड़ेगा। क्योंकि इरफ़ान सोलंकी की सदस्यता फिर बहाल हो जाएगी। दरअसल आगजनी के मामले में 7 साल की सजा पाने की वजह से ही इरफ़ान की सदस्यता गई थी और इसी के चलते इस सीट पर आगामी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।
यहां पढ़ें – बाबा सिद्दीकी की हत्या पर ओवैसी ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा जवाब
जानकारी दें कि, कानपुर के जाजमऊ इलाके में डिफेंस कॉलोनी की निवासी फातिमा के मकान में आग लगाने के आरोप में इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब कानपुर की एक विशेष अदालत ने सोलंकी और चार अन्य लोगों को दोषी करार देते हुए सात जून 2024 के अपने आदेश में उन्हें सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। कानपुर की विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ अपील दायर की गई है तथा जमानत के साथ ही सजा पर रोक लगाने के लिए भी अर्जी दायर की गई है। वहीं दूसरी ओर, राज्य सरकार ने इस पर सजा बढ़ाने के लिए अपील दायर की है। फिलहाल इरफान सोलंकी यूपी की महाराजगंज जिला जेल में बंद है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Irfan solanki hearing allahabad high court up state government present its side today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Home Decor: पेस्टल कलर्स और इनडोर प्लांट्स का जादू: इस समर सीजन अपने घर को ऐसे बनाएं स्टाइलिश और फ्रेश
Apr 05, 2026 | 09:43 AMMaharashtra में ऑटो परमिट की होगी जांच, मराठी न जानने वालों पर कार्रवाई संभव
Apr 05, 2026 | 09:41 AMछत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल सुविधा, महावितरण की SMS सेवा; घर बैठे मिलेगी बिजली की जानकारी
Apr 05, 2026 | 09:41 AMदिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भपकी
Apr 05, 2026 | 09:38 AMबंदूक से ज्यादा खतरनाक है ये ‘विचारधारा’! अर्बन नक्सलवाद को खत्म करना क्यों है टेढ़ी खीर? पढ़ें खास रिपोर्ट
Apr 05, 2026 | 09:38 AMबंगाल पहुंचा UP-बिहार वाला ‘सियासी जहर’…राजनीति के इस हमाम में सब नंगे हैं, TMC-BJP कोई नहीं है दूध का धुला
Apr 05, 2026 | 09:33 AMपर्यटन नगरी की छवि धूमिल, छत्रपति संभाजीनगर में कचरे का संकट, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-10 सपना दूर
Apr 05, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










