-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Urban Naxalism Challenge After Jungle Victory Maharashtra Police Strategy
बंदूक से ज्यादा खतरनाक है ये ‘विचारधारा’! अर्बन नक्सलवाद को खत्म करना क्यों है टेढ़ी खीर? पढ़ें खास रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Urban Naxalism: जंगल में जीत के बाद अब अर्बन नक्सलवाद सरकार के लिए बड़ी चुनौती। शहरों में छिपे माओवादी थिंक टैंक पर पुलिस की नजर। आईजी संदीप पाटिल ने बताया एक्शन प्लान।

अर्बन नक्सलवाद (AI Generated Image)
Urban Naxalism in India: पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से 1960 के दशक में एक विचारधारा के साथ शुरू हुआ माओवाद कई राज्यों के जंगल और दुर्गम इलाकों तक फैल गया। माओवाद के साथ सरकार की लड़ाई लंबी चली। ऐसा नहीं है कि पहली बार माओवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने एक रणनीति के तहत काम किया। 70 के दशक की शुरुआत में ही बड़े कैडर को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किए गए।
काफी हद तक इसमें सफलता भी मिली लेकिन सरकार वैचारिक लड़ाई को खत्म नहीं कर पाई। यही कारण था कि विचारधारा की इस लड़ाई में माओवादियों के ‘थिंक टैंक’ दोबारा सक्रिय हुए। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में नक्सलियों की फौज खड़ी हो गई। एक तरफ जहां अन्य राज्यों में वैचारिक जंग लड़ी जा रही थी वहीं छग, आंध्र और महाराष्ट्र के जंगलों में 80 के दशक में पिपल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) अपना पैर पसार रहा था।
एक समय था जब जंगल में नक्सल पुलिस बल पर भारी पड़ रहे थे। उन्हें शहरों में बैठे अपने बुद्धिजीवियों का जबरदस्त सहयोग मिल रहा था। राज्य सरकार ने वर्ष 2005 में आत्मसमर्पण पॉलिसी शुरू की। इससे कई नक्सली लड़ाके प्रभावित भी हुए। चाहे जो कारण हो हथियारबंद नक्सलियों का आत्मसमर्पण शुरू हुआ लेकिन इसके साथ ही बड़े नक्सली अपना कैडर मजबूत करके सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे थे। लेकिन वर्ष 2014 के बाद एक बार फिर सरकार ने नक्सल खात्मे का संकल्प लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जनता डरी, अधिकारी बंद कमरों की बैठकों में व्यस्त! नागपुर की अव्यवस्था पर पूर्व पार्षदों की चुप्पी पर उठे सवाल
नागपुर HC का सख्त रुख: 3 साल बाद भी जवाब न देने पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 50 हजार जुर्माने का नोटिस
खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय लगा जोरदार झटका; नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में युवक की मौके पर ही मौत
वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
केंद्र और राज्य सरकारों ने विकास और बंदूक के बल पर मोर्चा खोल दिया। अब जंगल में माओवाद का खात्मा करने में सरकार को निश्चित ही सफलता मिली है लेकिन शहरी भागों में अब भी अर्बन नक्सलवाद (Urban Naxalism) तेजी से पैर पसार रहा है जिसे खत्म करना सरकार और प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर होगा। जानकारों का कहना है कि वैचारिक स्तर पर माओवाद से लड़ना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।
यूनाइटेड फ्रंट पर कैसे लगेगी लगाम
यह बात जग जाहिर है कि समूचे भारत में नक्सलवाद को मजबूत करने का काम माओवादियों के यूनाइटेड फ्रंट ने ही किया। 1980 से विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में बैठे नक्सल थिंक टैंक ने पीडब्ल्यूजी को मजबूत करने के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम किया। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है ‘मिलिंद तेलतुंबड़े।’ मिलिंद महाराष्ट्र का सबसे बड़ा नक्सलवादी माना जाता था जो माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य था।
राजुरा में वेकोलि के यूनियन लीडर मिलिंद को शहरी भागों के अर्बन नक्सलियों ने ही बंदूक उठाने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 1998 के बाद से मिलिंद लगातार आत्मघाती हमलों में सक्रिय रहा और आखिर मर्दिन टोला में वह एनकाउंटर में मारा गया। शिक्षित होने के बावजूद यूनाइटेड फ्रंट ने उसका ऐसा ब्रेनवॉश किया कि वह अपना घर-परिवार छोड़कर जंगलों में जा बसा, इसीलिए भी शहरी नक्सलवाद पर लगाम कसना भी उतना ही जरूरी है।
244 पुलिस कर्मियों की शहादत
132 हथियारबंद नक्सलियों ने बीते वर्ष किया सरेंडर
805 सक्रिय नक्सलियों ने 21 वर्षों में किया आत्मसमर्पण
45 वर्षों तक चली जंगल की लड़ाई
609 नागरिकों को मारा गया
अकादमिक और बौद्धिक स्तर पर पर्दाफाश जरूरी
ऐसा नहीं है कि पुलिस विभाग ने अर्बन नक्सलवाद पर प्रहार नहीं किया। ऐसे कई नक्सली नेता रहे जो चोरी-छिपे जंगलों में मदद पहुंचा रहे थे। इनकी नीति समाज में अराजकता निर्माण कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ लोगों को बरगलाने की रही है। इसके पूर्व बड़े विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को नक्सल समर्थक होने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
यह दूसरी बात है कि उन पर आरोप सिद्ध करने में सरकार विफल रही हो लेकिन आज भी कई थिंक टैंक जेल में हैं। उनके समर्थन में काम करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। वकालात, लेखक, डॉक्टर और शिक्षा क्षेत्र में आइडियोलॉजी को फैलाने में आज भी काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें – बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?
यहां तक कि पुलिस विभाग में भी विचारधारा से प्रभावित लोग देखने मिलते हैं। सबसे खूंखार नक्सली हिडमा के लिए जेएनयू के छात्रों का रास्ते पर उतरकर आंदोलन करना इसका सबसे ताजा उदाहरण है। जंगल के लिए तो सरकार ने अपनी नीति घोषित कर दी थी लेकिन अर्बन नक्सलवाद पर अब तक कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है।
शहरी कैडर पर भी निगरानी : आईजी पाटिल
नक्सल विरोधी अभियान के विशेष आईजी संदीप पाटिल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से जंगल में नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने में फोर्स को सफलता मिली है। ऐसा नहीं है कि शहरी भागों में रह रहे उनके कैडर पर विभाग की निगरानी नहीं है। पहले भी उन पर कार्रवाई की जा चुकी है। अर्बन नक्सल (Urban Naxalism) पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी। सरकार और प्रशासन इस पर भी अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।
- नवभारत लाइव पर नागपुर से अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
Urban naxalism challenge after jungle victory maharashtra police strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
Jul 05, 2026 | 08:10 PMExplainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?
Jul 05, 2026 | 07:54 PMयूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर हमला, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, अब देना होगा इतना ज्यादा बिल
Jul 05, 2026 | 07:52 PMआमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो आया सामने, गौरी संग डांस करते दिखे सुपरस्टार, राज ठाकरे और हिरानी भी आए नजर
Jul 05, 2026 | 07:48 PMनासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
Jul 05, 2026 | 07:45 PMUP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
Jul 05, 2026 | 07:33 PMअंशुला कपूर की मेहंदी में सजा सितारों का मेला, सोनम से वरुण धवन तक पहुंचे, दुल्हन के ग्लो पर टिकीं निगाहें
Jul 05, 2026 | 07:25 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














