- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Inhumanity At Ayodhya Hospital Patient Shackled Dies From Lack Of Treatment
अयोध्या के अस्पताल में अमानवीयता की हद! मरीज को बेड़ियों में जकड़ा, इलाज न मिलने से गई जान
Ayodhya जिला अस्पताल में एक मरीज को हथकड़ियों में जकड़कर रखा गया, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हरकत में आने का दिखावा किया। अफसोस, देर हो चुकी थी और मरीज को बचाया नहीं जा सका।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अयोध्या के अस्पताल में बेड़ियों में जकड़ा मरीज, फोटो- सोशल मीडिया
Ayodhya District Hospital Case: अयोध्या के जिला अस्पताल से आया यह शर्मनाक नजारा सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स अस्पताल के बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ है। उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे और उसे किसी अपराधी की तरह रखा गया था। वीडियो में उसके सामने भोजन की थाली भी रखी हुई दिख रही थी।
यह अमानवीय कृत्य सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन आनंद-फानन में हरकत में आया और मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। दुखद यह रहा कि यह कदम उठाने में इतनी देर हो चुकी थी कि शख्स की जान चली गई। सूत्रों का कहना है कि अगर अस्पताल में मरीज का सही समय पर अच्छे से इलाज किया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह घटना सरकारी तंत्र पर भी सवालिया निशान खड़ा करती है, जो एक मरीज के साथ मानवीय व्यवहार तक सुनिश्चित नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि मरीज को जिस वार्ड में हाथ-पैर बांधकर रखा गया था, वह वार्ड ऑपरेशनल ही नहीं था यानी पहले से बंद चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने यह स्वीकार किया कि मरीज को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था।
अस्पताल प्रशासन ने की ‘लीपा-पोती’
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले पर लीपा-पोती करते हुए सफाई देने की कोशिश की। जिला अस्पताल के सीएमएस (Chief Medical Superintendent) राजेश कुमार सिंह ने आजतक को बताया कि मरीज को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गेट पर छोड़ दिया था। उन्होंने दावा किया कि मरीज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसे ‘एल्कोहॉलिक साइको’ बताया गया, जिसका अर्थ है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई थी। सीएमएस ने यह भी बताया कि वह कपड़े फाड़ रहा था और इधर-उधर घूमता था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज को 5 नवंबर को भर्ती किया गया था और 8 नवंबर की सुबह दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
मेडिकल कॉलेज और परिजनों ने खोला झूठ
हालांकि, अस्पताल प्रशासन का यह दावा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और मरीज के रिश्तेदारों के बयान से ठीक उलट साबित हुआ है। दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. विनोद कुमार आर्य ने बताया कि मरीज को जिला अस्पताल से 8 नवंबर को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज को बेहोशी की हालत में लाया गया था। सबसे अहम बात, डॉ. आर्य ने कहा कि वह पागल नहीं था। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज को बताया था कि मरीज क्रॉनिक एल्कोहॉलिक (शराब के नशे का आदी) था और साथ ही उसे शुगर की बीमारी भी थी।
मरीज के भतीजे राहुल ने भी इस बात को दोहराया कि उसके चाचा पागल नहीं थे और उन्हें शुगर की बीमारी थी। राहुल ने बताया कि जब वे उन्हें डिस्चार्ज करवाकर लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौत से ठीक पहले तक उनके चाचा बात कर रहे थे और सब कुछ समझ रहे थे।
यह भी पढ़ें: वोटिंग के बीच अररिया में बवाल…एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प
राजनीतिक दलों का कड़ा विरोध
इस शर्मनाक घटना और मरीज की मौत को लेकर सियासी दलों ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ने मरीज की मौत पर दुख जताया है। सपा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में “शोषण के नए कीर्तिमान” रचे जा रहे हैं। वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने इस बांधने के कृत्य को “अमानवीय कृत्य” बताया और कहा कि यह भाजपा सरकार के “घोर पाप का प्रमाण” है। दोनों विपक्षी दलों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Inhumanity at ayodhya hospital patient shackled dies from lack of treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













