-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Huge Fire Breaks Out In Polythene Factory In Hathras 1 Person Dies Tragically Two Seriously Injured In Up
UP के हाथरस में पॉलीथिन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, 1 की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे
- Written By: राहुल गोस्वामी
हाथरस के सादाबाद कस्बे में बीते गुरुवार देर रात पॉलीथिन फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रतीकात्मक फोटो
हाथरस : हाथरस के सादाबाद कस्बे में बीते गुरुवार देर रात पॉलीथिन फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इस बाबत सादाबाद दमकल कार्यालय के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास स्थित फैक्टरी में रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया, वहां एक व्यक्ति मृत पाया गया और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।”
इस बाबत स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी में आग लगने से मीरपुर के धर्मेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भूपेंद्र सिंह (25) और प्रदीप कुमार (22) झुलस गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर और स्थानीय कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तथा घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
ग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
बेल्जियम में 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में मौजूद थे 200 से अधिक लोग, कई लोगों की मौत
VIDEO | Uttar Pradesh: At least one person killed, two others injured in a fire that broke out in a polythene factory in Sadabad, Hathras, late last night. “We received the information regarding a fire at 1:40 am in Sadabad. One person was killed in the fire and two have been… pic.twitter.com/nWOor1KSct — Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2025
जानकारी दें कि, बीते 26 फरवरी को हाथरस गेट क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय गलीचा फैक्टरी में एक कारीगर की संदिग्ध हालात में छत से गिरकर घायल हो गया था। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अनिल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय गलीचा फैक्टरी में गलीचा बनाने की मशीन चलाता था। वह फैक्टरी में ही छत पर बने कमरे में रहता था। 26 फरवरी की दोपहर वह फैक्टरी की छत से गिर गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया था ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Huge fire breaks out in polythene factory in hathras 1 person dies tragically two seriously injured in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














