उत्तर प्रदेश के बहराइच में भयंकर कांड, तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

बहराइच जिले से मिली एक खबर के अनुसार यहां के थाना रामगांव इलाके में दो नाबालिग चचेरी बहनें खेलते समय कथित तौर पर पैर फिसलने के कारण तालाब में डूब गईं जिससे दोनों की मौत को गई।
बहराइच में तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत
तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत
Published on: 
Updated on: 

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से मिली एक खबर के अनुसार यहां के थाना रामगांव इलाके में दो नाबालिग चचेरी बहनें खेलते समय कथित तौर पर पैर फिसलने के कारण तालाब में डूब गईं जिससे दोनों की मौत को गई।

वहीं पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, घटना बीके गुरुवार शाम गड़वा नौतला ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा के पास की है। पुलिस ने बताया कि गांव की ही निवासी चचेरी बहनें शालिनी (सात साल ) और बिट्टन (नौ साल) तालाब के निकट खेल रही थीं तभी पैर फिसलने से शालिनी तालाब में डूबने लगी।

पुलिस ने बताया कि उसे बचाने के लिए बिट्टन भी कूद गई लेकिन फिर दोनों गहरे पानी में डूब गईं जिसके बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।

इसका बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चियों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरु है।

बहराइच में अपराध की बात करें तो, बीते 7 मार्च शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली पुलिस इलाके के एक गांव मेंसुबह नहर के करीब एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष आंकी गयी है। पुलिस ने बताया था कि चूंकि शव का सिर गायब है, इसलिए अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस ने बताया था कि, कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में सरयू नहर की पटरी के निकट बीते शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती की सिर कटी लाश देखी। लाश का सिर गायब था। बताया गया था कि, सूचना मिलने पर 'पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सिर गायब होने के कारण उसकी शिनाख्त में कठिनाई आ रही थी। पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com