शहर में बढ़ीं छिनैती की वारदातें, बाइक सवार बदमाशों ने विश्वभारती कॉलोनी में महिला से सोने की चेन लूटी

Sambhajinagar Chain Snatching: छत्रपति संभाजीनगर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। विश्वभारती कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से 90 हजार रुपये का सोने का चेन छीनकर फरार हो गए।
Snatching Incidents Rise in the City; Bike-Riding Miscreants Snatch Gold Chain from Woman in Vishwabharati Colony
Chhatrapati Sambhajinagar Street Crime( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Street Crime: छत्रपति संभाजीनगर शहर एवं परिसर में छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वभारती कॉलोनी व नगर नाके से एएस क्लब मार्ग पर दो महिलाओं के जेवरात छीनने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।

जेवरातों की कीमत 1 लाख, 70, 000 रुपए आंकी गई है। जवाहर नगर बालूज एमआईडीसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पल्लवी कृष्णा टेहरे (25, शिवशंकर कॉलोनी, तान्हाजी पुतला क्षेत्र ने फरियाद दर्ज कराई कि वह मंगलवार की रात 9:30 बजे पल्लवी टेहरे सास शोभा टेहरे (55) के साथ चहलकदमी करने ओंकारेश्वर मंदिर की दिशा में पैदल जा रही थीं।

रात 10 बजे विश्वभारती कॉलोनी में जोधपुर स्वीट्स के सामने से रोपलेकर चौराहे की दिशा में जाते समय विपरीत दिशा से दो युवक आए इनमें पीछे बैठे बदमाश ने अचानक टेहरे के गले से 90,000 रुपए मूल्य सोने का चेन छीन लिया व चेतक घोड़ा चौक की दिशा में फरार हो गए। टेहरे के शोर-शराबा करने के बाद मार्ग से जाने वाले एक बाइक सवार ने आरोपियों का पीछा किया, मगर तब तक वे ओझल हो गए।

पति के सामने दिया घटना को अंजाम

दूसरी घटना में राहुल आबासाहेब मैद (शहापुर, अंबड़, जिला जालना) पत्नी के साथ 20 फरवरी की रात 9।45 बजे बाइक से शहर से रांजणगांव की ओर जा रहे थे।

नगर नाका से एएस क्लब मार्ग से रांजणगांव जाते समय एएस क्लब के निकट भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए। इनमें से पीछे बैठे शख्स ने अचानक राहुल की पत्नी के गले से 79, 920 रुपए मूल्य के सोने का चेन छीन लिया व फरार हो गए।

वालूज एमआईडीसी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को खोज रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com