LPG Price Today: गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?

LPG Gas Crisis: दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर की कीमतें बदल गई हैं. यहां देखें अलग-अलग शहरों के हिसाब से आज की ताजा रेट लिस्ट।
LPG Price today
LPG किल्लत (Image- Social Media)
Published on
Updated on

LPG Shortage News: देश में रसोई गैस को लेकर इस समय हलचल तेज है। गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिया है कि फिलहाल उपलब्ध स्टॉक को प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों को ही दिया जाएगा।

हाल ही में 7 मार्च को तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब ₹60 की बढ़ोतरी की थी। वहीं होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर भी ₹144 महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1,884.50 तक पहुंच गई है।

आपके शहर में गैस की कीमत

इधर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसी वजह से सरकार को घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल सेक्टर की गैस आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है।

शहर घरेलू LPG (14.2 kg) कमर्शियल LPG (19 kg)
नई दिल्ली ₹913 ₹1,884.50
मुंबई ₹912.50 ₹1,836
कोलकाता ₹939 ₹1,988.50
चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹1,958
लखनऊ ₹950.50 ₹2,007

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत

जहां आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर करीब ₹913 का है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को यह अभी भी लगभग ₹613 में मिल रहा है। सरकार का कहना है कि हालिया बढ़ोतरी का असर इन परिवारों पर बहुत कम पड़ेगा।

क्यों पैदा हुआ LPG संकट?

भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 62% एलपीजी आयात करता है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है। भारत के लगभग 90% गैस आयात इसी रास्ते से आते हैं, जिससे सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

होटल और रेस्टोरेंट पर असर

गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिया है कि उपलब्ध गैस पहले घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाए। इसके चलते दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में कई होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी से जूझ रहे हैं। होटल मालिकों का कहना है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो उन्हें काम के घंटे घटाने या मेन्यू सीमित करने पड़ सकते हैं।

सरकार ने उठाए ये कदम

  • दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
  • सिलेंडर डिलीवरी में पारदर्शिता के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम अब लगभग 90% ग्राहकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
  • फिलहाल सिलेंडर की डिलीवरी का औसत समय करीब ढाई दिन बना हुआ है।

सरकार का कहना है कि बाजार में कमी की खबरों के कारण लोग घबराकर ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं और कुछ जगहों पर जमाखोरी भी हो रही है। हालांकि सरकार ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com