O Romeo Collection: 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी शाहिद कपूर की ओ रोमियो, गिरती कमाई ने बढ़ाई टेंशन

Shahid Kapoor Film O Romeo Total Collection: ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 70.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
O Romeo box office collection day 27 Shahid Kapoor Triptii Dimri
ओ रोमियो का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O Romeo Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। रिलीज के लगभग चार हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना अब लगभग नामुमकिन हो गया है।

फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने लगभग 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई क्रमशः 4.85 करोड़ और 5.35 करोड़ रुपये रही।

दूसरे हफ्ते में कमाई हुई कमजोर

पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई तेजी से गिरने लगी। दूसरे हफ्ते में कई दिनों तक फिल्म का कलेक्शन 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच ही सीमित रहा। धीरे-धीरे दर्शकों की दिलचस्पी कम होती गई और तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई। 19वें दिन फिल्म ने करीब 9 लाख रुपये, 20वें दिन 85 लाख, 21वें दिन 65 लाख और 22वें दिन करीब 45 लाख रुपये का बिजनेस किया।

25वें दिन आई बड़ी गिरावट

चौथे हफ्ते तक आते-आते फिल्म की हालत और खराब हो गई। 24वें दिन जहां फिल्म ने करीब 65 लाख रुपये कमाए थे, वहीं 25वें दिन इसकी कमाई घटकर केवल 35 लाख रुपये रह गई। लगातार गिरते कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी। अब तक ओ रोमियो का कुल नेट कलेक्शन लगभग 70.35 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 83.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

100 करोड़ क्लब में पहुंचना मुश्किल

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होना अब काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके बावजूद भारत में इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 19 मार्च को सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बड़ी रिलीज के बाद ओ रोमियो के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और भी मुश्किल हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com