अयोध्या से जनकपुर के बीच दौड़ी राम-सीता के रिश्तों की रेल, गोरखपुर जंक्शन पर श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Ayodhya Janakpur Special Train: अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने वाली यह ट्रेन सोमवार को गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो स्टेशन पर श्रद्धालुओं और यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
The much-awaited train between Ayodhya and Janakpur started operating.
अयोध्या से जनकपुर के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेन का सञ्चालन शुरू हुआ (सोर्स : नवभारत लाइव )
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

  • इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 17 कोच

  • 604 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे में होगी पूरी

Historic Train Between Ayodhya -Janakpur : भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई गति देते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम के लिए विशेष ट्रेन की शुरुआत की है।

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को माता सीता की नगरी जनकपुर से जोड़ने वाली यह ट्रेन सोमवार को गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो स्टेशन पर श्रद्धालुओं और यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग इस विशेष ट्रेन के इंतजार में थे। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

राम से सीता की नगरी तक का सफर होगा आसान

अयोध्या से जनकपुरधाम तक करीब 604 किलोमीटर की यात्रा अब श्रद्धालु लगभग 18 घंटे में पूरी कर सकेंगे। यह ट्रेन अयोध्या से चलकर बस्ती, गोरखपुर और नरकटियागंज होते हुए नेपाल के जनकपुरधाम पहुंचेगी।

इस रेल सेवा का सबसे बड़ा फायदा उन श्रद्धालुओं को मिलेगा, जो भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भारत और नेपाल के बीच यात्रा करते हैं। अब तक इस यात्रा के लिए अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन इस विशेष ट्रेन से सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

The much-awaited train between Ayodhya and Janakpur started operating.
अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को PM मोदी व बालेन शाह ने रवाना किया, 19 घंटे में तय करेगी सफर, जानिए कहां-कहां रुकेगी

श्रद्धालुओं ने बताया राम-सीता के मिलन जैसा अनुभव

गोरखपुर जंक्शन पर मौजूद यात्रियों और श्रद्धालुओं में इस ट्रेन को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। यात्रियों का कहना था कि अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाली यह ट्रेन केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि राम और सीता के रिश्ते से जुड़ी आस्था को करीब लाने का माध्यम भी है। एक श्रद्धालु ने इसे राम और सीता के मिलन जैसा अनुभव बताते हुए कहा कि इस ट्रेन का चलना दोनों धार्मिक नगरों के बीच भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत करेगा।

इस विशेष यात्रा के दौरान इस्कॉन की ओर से भी सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को तीन समय का भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। गोरखपुर जंक्शन पर भी इस्कॉन की ओर से यात्रियों को भोजन के पैकेट बांटे गए। इससे यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे 17 कोच

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के तीन और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच शामिल हैं। इसके अलावा जनरेटर सह लगेज यान और एलएसएलआरडी का एक-एक कोच भी लगाया जाएगा। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या और जनकपुर का संबंध केवल दो धार्मिक नगरों का संबंध नहीं है, बल्कि यह भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में इस रेल सेवा की शुरुआत से एक ओर श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। गोरखपुर जंक्शन पर इस ट्रेन का पहुंचना इसी साझा विरासत को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर सामने आया।

The much-awaited train between Ayodhya and Janakpur started operating.
Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज