

HIGHLIGHTS
अब अयोध्या ने नेपाल का रास्ता हुआ आसान
भारतीय रेलवे ने शुरू की साप्ताहिक ट्रेन
सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी ट्रेन
Key Details Of Ayodhya Nepal Special Train: रामायण में अयोध्या और नेपाल का खास महत्व रहा है। ऐसे में रेलवे में इस त्योहारी सीजन यात्रियों को बड़ी सोगात दी है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या को जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किमी. लंबा ये रूट अब अयोध्या की दूरी को कम करेगा।
रामायण में अयोध्या का जितना महत्य है, उतना ही अधिक महत्व नेपाल का भी है। जहां भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है, वहीं माता सीता की जन्मभूमी नेपाल का जनकपुर धाम है। दरअसल, इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये ट्रेन शुरू होने से रामायण सर्किट पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
अयोध्या और नेपाल को जोड़ने वाली ये साप्ताहिक ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई मुख्य शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। ट्रेन का ठहराव जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम होंगे। इसके अलावा ट्रेन अपने शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस तरह, रेलवे की खास पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क भी मजबूत करना है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, ये अयोध्या-नेपाल साप्ताहिक ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी। जबकि अयोध्या कैंट से इसकी वापसी सोमवार को होगी। इससे नेपाल से अयोध्या जाने वाले और अयोध्या से नेपाल आने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा।