गोरखपुर में सीएम योगी ने किया अक्षय पात्र की मेगा किचन का उद्घाटन, अब रोज़ 1 लाख बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
Akshaya Patra Mega Kitchen: गोरखपुर में सीएम योगी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की अत्याधुनिक मेगा किचन का उद्घाटन किया जो प्रतिदिन करीब 1 लाख बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वच्छ मिड-डे मील तैयार करेगी।
- Reported By: अरविन्द श्रीवास्तव | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अक्षय पात्र का मेगा किचन (सोर्स- फोटो नवभारत)
Akshaya Patra Mega Kitchen Gorakhpur: गोरखपुर में बच्चों के पोषण और शिक्षा को नई ताकत देने वाली एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की अत्याधुनिक केंद्रीय रसोई का उद्घाटन किया। यह रसोई प्रतिदिन करीब एक लाख बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वच्छ भोजन तैयार करने में सक्षम है।
गोरखपुर में गुरुवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित अत्याधुनिक केंद्रीय रसोई (सेंट्रल किचन) के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आधुनिक तकनीकों से लैस है अक्षय पात्र की रसोई
गोरखपुर में स्थापित अक्षय पात्र फाउंडेशन की यह हाईटेक केंद्रीय रसोई आधुनिक तकनीकों से लैस है। यहां पूरी तरह वैज्ञानिक और स्वचालित प्रक्रिया से भोजन तैयार किया जाएगा, जो मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह अभियान अब और व्यापक स्वरूप ले रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
300 साल पुरानी सोने-चांदी की ताजिया बनेगी आकर्षण का केंद्र, मोहर्रम पर गोरखपुर में होंगे दीदार
यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ हादसे के बाद गोरखपुर में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्त, 16 को नोटिस; कई संचालक फरार
Lucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती
इस केंद्रीय रसोई के जरिए न सिर्फ बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा, बल्कि कुपोषण कम करने और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि रसोई में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और आधुनिक स्वच्छता मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
लाखों बच्चों को मिलेगा स्वच्छ, पौष्टिक और संतुलित मिड-डे मील
गोरखपुर में स्थापित अक्षय पात्र फाउंडेशन की इस हाईटेक रसोई में रोजाना बहुत बड़ी मात्रा में पूरी तरह स्वच्छ, पौष्टिक व संतुलित भोजन तैयार किया जाएगा और इसके माध्यम से गोरखपुर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत लाखों बच्चों को मिड-डे मील योजना के अंतर्गत गरम भोजन की सुविधा मिलेगी। सीएम ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन की यह पहल बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने मदद करेगी साथ ही शिक्षा के प्रति बच्चो की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नए खुलासे होने के मिले संकेत!
इलेक्ट्रिक वाहनों के द्वारा होगा भोजन वितरण
अक्षय पात्र फाउंडेशन की इस हाईटेक रसोई में सौर ऊर्जा का उपयोग, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसी कई आधुनिक व्यवस्थाएं दी गई है जो पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक इस रसोई की क्षमता प्रतिदिन लाखों लोगों के लिए भोजन तैयार करने की है।
एक घंटे में बनेंगी 40,000 रोटियां
जानकारी के मुताबिक इस अत्याधुनिक सुविधा भोजन को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए 23 इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े का संचालन किया जा रहा है। रसोई परिसर में जल संरक्षण के लिए उन्नत प्रणालियां स्थापित की गई हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन अवसंरचना व 2 लाख लीटर क्षमता का अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र भी शामिल है। इन रसोई उपकरणों में दो विशाल रोटी बनाने की मशीनें भी लगाई गई हैं। इन मशीनों में प्रति घंटे 40,000 रोटियां तैयार करने की क्षमता है।
