Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को में मिली बड़ी जिम्मेदारी

UP BJP List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नई संगठन टीम का ऐलान किया है। इसमें सपा छोड़कर आईं पूजा पाल और सुरेश राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 25, 2026 | 01:32 PM

भाजपा की नई टीम का ऐलान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अभी से तेज होना शुरू हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई पुराने नेताओं के साथ नई नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वांचल की नेता और सपा छोड़कर भाजपा में आई पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूजा पाल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस प्रकार यूपी बीजेपी में अब 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं। वहीं प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है। यूपी में अगले साल मार्च- अप्रैल तक चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इतने बड़े बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट के लिए ओबीसी पर विशेष रुप से जोर दिया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh pic.twitter.com/jOu52lsTlc — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) June 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह

CM मोहन यादव पर लगे आरोपों पर बोले विवेक तनखा, कहा- मुख्यमंत्री खुद दें जवाब, जनता सुनना चाहती है

Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल

इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

सुरेश राणा – उपाध्यक्ष

सत्यपाल सैनी – उपाध्यक्ष

ब्रज बहादुर – उपाध्यक्ष

डॉ धर्मेंद्र सिंह – उपाध्यक्ष

मोहित बेनीवाल – उपाध्यक्ष

देवेश कोरी – उपाध्यक्ष

प्रियंका रावत – उपाध्यक्ष

दुर्विजय शाक्य – उपाध्यक्ष

रमेश सिंह – उपाध्यक्ष

नीरज सिंह – उपाध्यक्ष

अर्चना मिश्रा – उपाध्यक्ष

पूजा पाल – उपाध्यक्ष

शंकर गिरी – उपाध्यक्ष

कामेश्वर सिंह – उपाध्यक्ष

कृतिका अग्रवाल – उपाध्यक्ष

सुरेश मौर्य – उपाध्यक्ष

राजेश यादव – उपाध्यक्ष

कृष्ण बिहारी राय – उपाध्यक्ष

आलोक गुप्ता – उपाध्यक्ष

8 नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रामप्रताप सिंह चौहान – महामंत्री
गीता शाक्य – महामंत्री
अभिजात मिश्रा – महामंत्री
उपेंद्र रावत – महामंत्री
संजय राय – महामंत्री
शंकर लोधी – महामंत्री
दिलीप पटेल – महामंत्री
राजेश चौधरी – महामंत्री

राजनाथ सिंह के बेटे का नाम भी शामिल 

इस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद दिया है। नीरज लंबे समय से राजधानी लखनऊ में अपने पिता के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते आ रहे थे। नीरज सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनके पास अब तक कोई पद नहीं था। हालांकि, अब भापजा ने उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें- Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत

पूजा पाल को बनी उपाध्यक्ष

नीरज सिंह के अलावा सपा से भाजपा में आई पूजा पाल को भी भाजपा ने बड़ा तोहफा देते हुए उपाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले खबर थी कि पूजा को मंत्री पद दिया जा सकता है लेकिन भाजपा ने पूर्वांचल की इस नेता पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद दिया है। 

Up bjp announces new organizational team for assembly elections pooja pal gets vp post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • CM Yogi Adityanath
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.