अरविन्द श्रीवास्तव
मैंने 1998 में मीडिया में अपना सफ़र शुरू किया। सबसे पहले मैं गोरखपुर के 'स्वतंत्र चेतना' दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा, फिर 2003 तक 'राष्ट्रीय सहारा' के साथ काम किया। इसके बाद मैं स्थानीय न्यूज़ चैनलों - जैसे 'सत्य', 'न्यूज़ 18' और 'सिटी 1' - में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर काम करने लगा। इसी दौरान, मैंने गोरखपुर में 'स्टार न्यूज़' के लिए कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर भी काम किया और 'यूपी न्यूज़' व 'जनता टीवी' से भी जुड़ा रहा। 2012 से 2016 तक मैं 'के न्यूज़' (कानपुर) के लिए गोरखपुर ज़ोनल हेड रहा। 2017 से 2019 तक मैंने 'न्यूज़ फॉक्स डेली हिंद न्यूज़' अखबार में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर काम किया। 2020 से 2023 तक मैं 'अमेज़ नाउ' (Amaze Now) यूट्यूब चैनल में एडिटर रहा और उसके बाद न्यूज़ पोर्टल 'अक्षर भारत' से जुड़ा।