Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंगा नदी में आया रामसेतु का पत्थर? पूजन-अर्चन को उमड़ा जन सैलाब, देखें- VIDEO

Floating Rock in Ganga River: गाजीपुर में गंगा नदी में एक तैरता हुआ पत्थर मिला है, जिसे लोग चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं। दावा है कि पत्थर का वजन 2-3 क्विंटल है और यह गंगा के पानी में तैर रहा था।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 20, 2025 | 06:21 PM

गाजीपुर में गंगा में मिला तैरता हुआ पत्थर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Floating Stone in Ganga: गाजीपुर जिले के ददरी घाट के किनारे इस समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहाँ गंगा नदी में एक तैरता हुआ पत्थर मिला है, जिसे लोग चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं। दावा है कि पत्थर का वजन 2-3 क्विंटल है और यह गंगा नदी के पानी में तैर रहा था। जब लोगों ने यह देखा, तो उन्होंने पत्थर को खींचकर किनारे पर ले आए।

धीरे-धीरे यह जानकारी आस-पास के गाँवों तक पहुँच गई। लोग इस चमत्कार को देखने के लिए पहुँचने लगे। साथ ही, महिलाओं ने यहाँ पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इतना ही नहीं स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी भी इसे भगवान राम का चमत्कार मान रहे हैं।

“त्रेता युग का हो सकता है पत्थर”

मंदिर के पुजारी संत रामाधार ने बताया कि जब वे हर दिन की तरह मंदिर पहुँचे, तो कुछ श्रद्धालुओं ने उन्हें यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे किनारे पर लाया गया है। पुजारी ने कहा कि यह पत्थर त्रेता युग का हो सकता है, जैसा कि रामायण में वर्णित है।

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल

गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल

उत्तर प्रदेश – जिला गाजीपुर की गंगा में एक बड़ा पत्थर तैरता हुआ आ गया। वजन 2 कुंतल के आसपास है। न डूब रहा है, न किसी से उठ रहा है। लोगों ने रामसेतु के पत्थर से जोड़कर इसकी पूजा–अर्चना शुरू कर दी है। pic.twitter.com/FPihE4ayBj — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 19, 2025


उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान राम ने तैरते पत्थरों से पुल का निर्माण किया था। हो न हो यह भी वही पत्थर है। सदियों बाद अगर यह किसी तरह गंगा नदी के रास्ते यहाँ पहुँचा, तो यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह भगवान श्री राम की कृपा है।

पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब

स्थानीय लोगों ने इस पत्थर की पूजा शुरू कर दी है। इसे रामेश्वरम के उन पत्थरों से जोड़ा जा रहा है, जिनका इस्तेमाल त्रेता युग में भगवान श्री राम ने पुल निर्माण के लिए किया था। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह पत्थर भगवान श्री राम की कृपा और चमत्कार का प्रतीक है।

तैरते पत्थर का वैज्ञानिक कारण!

बांदा विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान के शोधार्थी कृष्ण यादव ने इस तैरते हुए पत्थर के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझाते हुए एक मीडिया चैनल को बताया कि यह पत्थर आग्नेय चट्टान श्रेणी का है। इसका निर्माण तब होता है जब पृथ्वी के अंदर मैग्मा (गर्म पिघला हुआ लावा) ठंडा होकर जम जाता है। इस प्रक्रिया में गैसें बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, जिससे पत्थर में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं। यही कारण है कि इसका घनत्व पानी से भी कम हो जाता है और यह तैरने लगता है।

यह भी पढ़ें: 2 साल का बच्चा बना हाईवे हीरो, रोड पर दौड़ाई टॉय कार! VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

कृष्ण यादव बताते हैं कि मृदा विज्ञान में चट्टानों के अध्ययन को शैल विज्ञान कहा जाता है। इस पत्थर को वैज्ञानिक भाषा में प्यूमिस कहते हैं। यह पत्थर रामसेतु के पत्थरों जैसा है। प्यूमिस की खासियत यह है कि इसे पानी में चाहे कितनी भी गहराई में डाल दो, यह डूबेगा नहीं। ऐसे पत्थर भारत में बहुत कम पाए जाते हैं, मुख्यतः ये रामेश्वरम में पाए जाते हैं।

Floating stone in ganga claimed ramsetu mystery video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 11:26 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Viral News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.