Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा! जोरदार धमाके से उड़ गई मकान की छत, एक महिला की मौत

Blast in Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक मकान भीषण विस्फोट से पूरी तरह तबाह हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि मकान की छत और दीवार का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 24, 2025 | 05:46 PM

विस्फोटके बाद घर का हाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मकान भीषण विस्फोट से पूरी तरह तबाह हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की छत और दीवार का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। विस्फोट में सब कुछ नष्ट हो गया। दीवार के साथ मकान की छत भी उड़ गई। घटनास्थल पर मकान की कुछ ईंटें ही बचीं। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील जमरावा मोड़ के पास हुई। घर में पटाखे बनाए जाते थे और इसके लिए भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया था। उसी के चलते यह हादसा हुआ। अचानक तेज धमाके की आवाज से पूरा आसपास का इलाका गूंज उठा। विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में तब्दील हुआ मकान

बताया जा रहा है कि इस मकान में रहने वाले वीरेंद्र पासवान ने विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस ले रखा था। वह घर पर ही पटाखे बनाते थे। इसी दौरान घर में भीषण विस्फोट हुआ और सब कुछ नष्ट हो गया। विस्फोट के बाद वहां सब कुछ सपाट लग रहा था। दीवार का कोई भी हिस्सा सही सलामत नहीं बचा। सब कुछ सपाट लग रहा था।

आस-पास के घरों में आईं दरारें

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत और दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के घरों में भी दरारें आ गईं। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे में एक महिला की मौत

हुसैनगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान पत्नी विमला की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र पासवान का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: 14 साल की रहस्यमयी ज़िंदगी का अंत, बांग्लादेशी महिलाएं बरेली में गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट कैसे हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

Fatehpur explosion house destroyed one woman dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 05:46 PM

Topics:  

  • Latest News
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP नेता की गुंडागर्दी, जूता निकालकर दलित अधिकारी को जमकर पीटा! देखें VIDEO

2

रिटायर होने वाले हैं अजीत डोभाल? अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए

3

Yavatmal News: देसी शराब दुकान का अतिक्रमण हटाने के निर्देश, जिलाधिकारी की जांच के बाद फैसला

4

निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल, संजय निषाद ने अपने ही बेटे को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्यों

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.