रिटायर होने वाले हैं अजीत डोभाल? अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए
Who is Anish Dayal: अनीश दयाल सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी के रूप में की थी। उन्होंने कई वर्षों तक केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक के रूप में काम किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अजीत डोभाल, अनीश दयाल सिंह (Image- Social Media)
Deputy National Security Advisor: सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें आंतरिक मामलों का प्रभार दिया गया है। मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिंह 31 दिसंबर 2024 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) के पद से सेवानिवृत्त होंगे। इस नियुक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की टीम को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यूपी के प्रयागराज के रहने वाले हैं अनीश दयाल सिंह
1964 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे अनीश दयाल सिंह ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इससे पहले, वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक भी रह चुके हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान दिया। इसके साथ ही, अगस्त 2024 में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी
अनीश दयाल सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी के रूप में की थी। उन्होंने कई वर्षों तक केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में भारत की रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में देर रात कांपी धरती! भद्राद्री कोठागुडेम में आया तेज भूकंप, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- निक्की मर्डर केस में आरोपी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर! भागने की कोशिश कर रहा था विपिन
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को और मजबूती मिलने की उम्मीद
बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में, अनीश दयाल सिंह आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और आंतरिक खतरों जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण सलाह देंगे। उनकी नियुक्ति से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
