Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल, संजय निषाद ने अपने ही बेटे को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्यों

उत्तर प्रदेश की सियासत में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने पार्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Aug 24, 2025 | 10:21 AM

संजय निषाद, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Cabinet Minister Sanjay Nishad: संजय कुमार निषाद ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलावों की घोषणा की। दिल्ली में किए गए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद यह पहली प्रदेश स्तरीय बैठक थी, जिसमें संगठन के भीतर अहम पदों पर फेरबदल किया गया। निषाद ने अपने ही बेटे के पार्टी के बड़े पर से हटा दिया है।

बैठक में डॉ. निषाद ने अपने छोटे बेटे और चौरीचौरा सीट से विधायक इंजीनियर सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी के पद से हटा दिया। उनकी जगह बाबूराम निषाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह व्यास मुनि निषाद को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, रविंद्र मणि निषाद को संगठन में बनाए रखते हुए राष्ट्रीय कमेटी में पदोन्नत किया गया है।

2027 चुनाव की तैयारी में निषाद?

इन बदलावों को उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. निषाद ने इन निर्णयों के ज़रिए एक ओर जहां संगठन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की है, वहीं परिवारवाद के आरोपों का भी जवाब देने की रणनीति अपनाई है।

सम्बंधित ख़बरें

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा

जैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?

26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन

आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डॉ. संजय निषाद ने इन फैसलों की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “राजा का बेटा ही राजा बने, इस परंपरा को तोड़ने का साहस निषाद पार्टी ने किया है। सत्ता में रहते हुए अपने ही बेटे को पद से हटाना उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहला उदाहरण है।”

*“दिल्ली अधिवेशन के बाद लखनऊ में संगठनात्मक बदलाव की पहली बैठक”- डॉ संजय निषाद* *“बाबूराम निषाद बने प्रदेश प्रभारी, व्यास मुनि को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी” – डॉ संजय निषाद* *“प्रदेश के इतिहास में सत्ता में रहते हुए अपने ही बेटे को पदमुक्त करने वाला पहला उदाहरण” – डॉ… pic.twitter.com/bggx0Dm2NZ — Dr. Sanjay Kumar Nishad (@mahamana4u) August 23, 2025

टीम के साथ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: निषाद

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी अब नई टीम के साथ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। “यह वक्त है जब युवा नेतृत्व को आगे लाया जाए। जो लोग मुझे परिवारवाद का आरोपी बताते थे, उनके लिए यह एक सीधा जवाब है। मैंने साबित किया है कि मेरे लिए संगठन और समाज पहले हैं, परिवार बाद में।” डॉ. निषाद ने यह भी कहा कि उनका परिवार हमेशा से समाज और संघर्षों के लिए समर्पित रहा है। संगठन में जिला स्तर पर भी बदलाव के संकेत दिए गए हैं और जल्द ही वहां भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: फिजी के प्रधानमंत्री राबुका पीएम मोदी को मानते हैं दुनिया का बॉस, आज दिल्ली दौरे पर, हुआ स्वागत

इन फैसलों के बाद यह साफ है कि निषाद पार्टी आगामी चुनावों से पहले खुद को नई सूरत में पेश करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, पार्टी नेतृत्व यह संदेश देने की कोशिश में है कि वह संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों को परिवारिक रिश्तों से ऊपर रखता है।

Yogi adityanath cabinet minister sanjay nishad suddenly in action removed his son from party pradesh prabhari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Indian Politics
  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.