Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप

Kushinagar Madrasa Fan Controversy: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुशीनगर में मेड इन पाकिस्तान मार्कवाला पंखा मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 11, 2026 | 07:41 AM

मेड इन पाकिस्तान पंखा (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan: भारत में मिलने वाले सामनों में सभी मेड इन चाइना लिखा तो देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी मेड इन पाकिस्तान के लिखा देखा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कुशीनगर में एक मदरसे में कथित तौर पर पाकिस्तान का निशानल लिखा हुआ पंखा पाया गया है। यह मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

कुशीनगर में एक मदरसे में एक पंखा पाया गया है, जिसमें ‘मेड इन पाकिस्तान’ होने का दावा किया गा है। इस पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बन गई है। यह पूरा मामला कुशीनगर के विष्णुपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ऐसे सामने आया मामला

दरअसल, कुशीनगर के एक मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलुम में एक पंखा खराब हो गया था। इसे सुधारने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया था। जब पंखा निकाला गया और जांच के लिए खोला गया तो इलेक्ट्रिशियन ने ध्यान दिया कि इस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग

15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान

जैसे ही यह बात आसपास के लोगों को पता चली तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह सवाल खड़ा हो गया कि बॉर्डर के पार से पाकिस्तान के निशान वाला पंखा भारत में और कुशीनगर तक कैसे पहुंचा। इलाके में लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जांच टीम मौके पर पहुंची और तुरंत इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मरदसे के प्रबंधक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बात की गहन जांच की जा रही है कि यह पंखा वहां कैसे और कब पहुंचा।

A Pakistani fan was found in a madrasa Kushinagar, UP a mechanic went to fix a fan in a Madarsa, he found that the fan in the Madarsa is Made in Pakistan, he immediately alerted Police.
police detained the madrasa manager. pic.twitter.com/w4HCRNAi7u
— Real Rage (@shittdsh81028) May 11, 2026

यह भी पढ़ें – UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

“मेड इन पाकिस्तान” का लेबल लगा एक पंखा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे इस पूरे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि यह पंखा वहां कैसे पहुंचा। इस घटना ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि भारत के बॉर्डर में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद यह उपकरण कुशीनगर कैसे पहुंचा और क्या ऐसे और भी उपकरण भारत में मौजूद है, जो कि पाकिस्तान से आए है। यह बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

कुशीनगर पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और एक आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पंखे की खरीदने का स्त्रोत क्या है।

Fan marked made in pakistan found in madrasa kushinagar video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 07:32 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh Police
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.