-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Department Gave Clarification On News Of Closure Of More Than 27 Thousand Schools In Up
अफवाह निकली यूपी में 27 हजार से ज्यादा स्कूल बंद होने की ख़बर, डिपार्टमेंट ने किया दूध का दूध, पानी का पानी
- Written By: अभिषेक सिंह
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा बेसिक शिक्षा स्कूलों को नजदीकी स्कूल में विलय करने की खबर चल रही थी। इस खबर को निराधार बताते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सफाई पेश की है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 27000 बेसिक शिक्षा विद्यालय बंद नहीं होंगे और इन विद्यालयों को विलय कर दूसरे में समायोजित करने की कोई योजना नहीं है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें विभाग ने कहा है कि प्रदेश के 27000 बेसिक विद्यालयों को बंद करने की खबर पूरी तरह से भ्रामक और झूठी है। साथ ही विभाग ने कहा कि किसी भी विद्यालय को बंद करने की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है।
मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश भर में करीब 27,000 ऐसे बेसिक विद्यालयों को बंद कर सकता है, जिनमें 50 से कम विद्यार्थी नामांकित हैं। विभाग की ओर से जारी बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा का कोई भी विद्यालय बंद नहीं किया जा रहा है।
कतिपय समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबर जिसमे २७००० प्राथमिक विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करते हुए बंद करने की बात की गई है बिल्कुल भ्रामक एवं निराधार है. किसी भी विद्यालय को बंद किए जाने की कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है । — Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) November 4, 2024
बैठक के बाद सामने आई थी ख़बर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने 23 अक्टूबर को समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सभी ब्लॉक स्कूल प्रशासकों (बीएसए) को इन खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का आकलन करने और विलय की तैयारी करने के निर्देश दिए थे।
यह थी ख़बर:- उत्तर प्रदेश में खत्म हो जाएंगे ऐसे सरकारी स्कूल, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
केंद्र सरकार के मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इन विद्यालयों में उपलब्ध सीमित सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने के प्रस्ताव के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। वहीं, एक अधिकारी ने बताया था कि प्राथमिक उद्देश्य कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अधिक नामांकन वाले नजदीकी स्कूलों में एकीकृत कर संसाधनों को मजबूत करना है।
13-14 नवंबर को होनी थी मीटिंग
इस संबंध में 13 या 14 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की एक मीटिंग भी होनी थी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होनी थी। अकेले लखनऊ में 1,618 सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 300 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या 50 से कम है। हाल ही में सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि इस सत्र में बच्चों की संख्या 1.49 करोड़ है।
यह भी पढ़ें:- यूपी, पंजाब और केरल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में बदलाव, नई तारीख अब 20 नवंबर
Department gave clarification on news of closure of more than 27 thousand schools in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMPK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PMChandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














