- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dawat E Islami India Event Cancelled In Gorakhpur Where 25000 Muslims Were Supposed To Gather
योगी के गढ़ में जुटने वाले थे 25000 मुस्लिम, गोरखपुर में क्यों रद्द करना पड़ा कार्यक्रम?
Dawat E Islami India Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में इस्लामी संस्था 'दावत-ए इस्लामी इंडिया' ने एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें करीब 25000 लोगों के जुटने की रिपोर्ट मिली।
- Written By: अर्पित शुक्ला

योगी के गढ़ में जुटने वाले थे 25000 मुस्लिम, गोरखपुर में क्यों रद्द करना पड़ा कार्यक्रम?
Gorakhpur News: गोरखपुर के तरकुलहा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को एक इस्लामी संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, ‘दावत-ए इस्लामी इंडिया’ संस्था ने एसडीएम सदर से एक दिवसीय ‘इजित्मा-ए पाक’ कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसमें लगभग 5000 लोगों के शामिल होने की बात की गई थी।
हालांकि, जिला प्रशासन और एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की रिपोर्ट के बाद यह सामने आया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली भीड़ की संख्या 5000 से कहीं ज्यादा हो सकती है। जांच में यह पता चला कि विभिन्न जिलों से हजारों लोग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि कुल संख्या 25,000 से ज्यादा हो सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश जारी किया।
मेहमान पहले ही पहुंच चुके थे
आदेश मिलने के बाद, आयोजन कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारियों को रोक दिया और इसे रद्द करने की घोषणा की। आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने पाया कि जिस तरह से टैंट लगाए गए थे और भीड़ की संभावना को देखते हुए, आयोजन स्थल में 5000 लोगों के लिए व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हो सकती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजन समिति में निराशा है, क्योंकि कई मेहमान पहले ही गोरखपुर पहुंच चुके थे, जिनमें सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच और आसपास के जिलों से आए लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दिन 40 बसों के जरिए और मेहमानों के आने की संभावना जताई जा रही थी।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, लाडोवाल टोल के पास 2 को गोली लगी, इलाके में मचा हड़कंप
एसडीएम सदर ने कहा कि सुरक्षा दृष्टिकोण से 25,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जो स्थिति के लिए उपयुक्त नहीं था। इसलिए, कार्यक्रम को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।
Dawat e islami india event cancelled in gorakhpur where 25000 muslims were supposed to gather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













