-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Tilak Nagar Blind Murder Case Three Minors Detained Over Rs 150 Dispute
Paras Murder Case: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाकर तीन नाबालिगों को पकड़ा
- Written By: वंदना शर्मा
Homicide Investigation: दिल्ली के तिलक नगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों में केस सुलझाते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। जानिए क्या है, पूरा मामला।

जेल में बंद कैदी (सोर्स सोशल मीडिया)
Delhi Tilak Nagar Blind Murder Case: दिल्ली में स्थित तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। युवक को कई बार चाकू मारा गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या की वजह 150 रुपए को लेकर हुआ झगड़ा था।
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि तिलक नगर इलाके में सोमवार को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसके भाई को जांघ और पीठ पर चाकू मारा गया है और उसे डीडीयू अस्पताल लाया गया है।
एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान पारस के तौर पर हुई है। उसे तीन जगह चाकू मारा गया था। दो बार बाईं जांघ पर और एक बार पीठ पर वार हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर टीम को घटनास्थल पहुंचने पर खून के धब्बे मिले। शिकायत के बाद एक एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Fuel Cost India: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आपके शहर में कितना बदला भाव?
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
मंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश
मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान कॉल करने वाली महिला जो तिलक नगर की रहने वाली है, पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसे उसका भाई घर के पास घायल और बेहोश हालत में मिला था और उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
तीन नाबालिगों की हुई पहचान
आपको बता दें, कि पुलिस की टीम ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी फुटेज का एनालिसिस किया और लोकल इंटेलिजेंस जुटाई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और लगातार इंटेलिजेंस जुटाने के बाद तीन नाबालिगों की पहचान की गई और उन्हें तिलक नगर के चौकखंडी इलाके में बी-ब्लॉक के पास एक लोकल पार्क से पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम
पैसे वापस करने से कर दिया था मना
पुलिस दूारा की जा रही लगातार पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि लगभग 40-45 दिन पहले पारस ने उनमें से एक से जबरदस्ती 150 रुपए लिए थे और उसके बाद पैसे वापस करने से मना कर दिया था। 21-22 जून की रात को, उन्होंने इस बात को लेकर पारस से झगड़ा किया। बहस के बाद पारस मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार बाद में रात को करीब 12:15 बजे उसे फिर से ढूंढा, पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान एक नाबालिग ने पारस को कई बार चाकू मारा, जिससे उसको जानलेवा चोटें आई थीं। फिलहाल, तीनों नाबालिगों को हिरासत में रखा गया है।
Delhi tilak nagar blind murder case three minors detained over rs 150 dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए
Jun 24, 2026 | 11:41 AMHSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
Jun 24, 2026 | 11:41 AMParas Murder Case: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाकर तीन नाबालिगों को पकड़ा
Jun 24, 2026 | 11:37 AMअमरावती के जवान पराग मोरे शहीद ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, CM ने जताया शोक
Jun 24, 2026 | 11:36 AMFIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Jun 24, 2026 | 11:35 AMआसमान में ‘जेलीफिश’ का शिकार हुआ अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के इस नए महाअस्त्र से दुनिया हैरान
Jun 24, 2026 | 11:34 AMसमृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
Jun 24, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














