-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Soldier Parag More Martyred Visakhapatnam Funeral Amravati State Honours 2026
अमरावती के जवान पराग मोरे ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, CM ने जताया शोक
- Written By: केतकी मोडक
Indian Army Soldier Death: अमरावती के जवान पराग मोरे का विशाखापट्टनम में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। हिंदू श्मशान घाट में सैन्य व पुलिस बल की विशेष मानवंदना के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सहीद जवान पराग मोरे (सोर्स - फोटो नवभारत)
DSC Soldier Parag More Death Amravati: देश सेवा का संकल्प लेकर सीमा की रक्षा करने वाले अमरावती के लाडले सुपुत्र पराग सुरेशराव मोरे (38) कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए, वे भारतीय सेना के डिफेंस सिक्योरिटी कॉप्स विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तैनात थे।
सुरक्षा टावर पर ड्यूटी के दौरान हुए शहीद
हिंदू श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उपस्थित हजारों नागरिकों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। मूल रूप से नांदगाव खंडेश्वर तहसील के मोखाड गांव के निवासी और वर्तमान में अमरावती के साईनगर में रह रहे जवान पराग मोरे मध्यरात्रि 11 बजे से तड़के 3 बजे के बीच सुरक्षा टावर पर ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान मातृभूमि की रक्षा करते समय उनकी प्राणज्योति बुझ गई। हालांकि उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। दोपहर को सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर साईनगर स्थित निवास स्थान पर लाया गया, जहां परिजनों का करुण क्रंदन हर किसी का कलेजा छलनी कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
इसके बाद निकली अंतिम यात्रा में ‘जवान पराग मोरे अमर रहे’ के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। श्मशान घाट पर भारतीय सेना और अमरावती शहर पुलिस बल द्वारा उन्हें विशेष मानवंदना दी गई। बडनेरा के थाना प्रभारी हनुमंत उरलागोंडावार ने प्रशासन की और से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद अमरावती पुलिस के जवानों ने हवा में गोलियां दागकर अंतिम सलामी दी। पराग मोरे अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी मयुरी, 8 साल का बेटा संभव, 4 साल की बेटी ओमिषी और भाई से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिता के साए से महरूम हुए इन मासूम बच्चों को देखकर वहां मौजूद हर नागरिक की आंखें छलक आई।
यह भी पढ़ें:- वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशाखापट्टनम में भारतीय सैन्य दल में कर्तव्य पर रहते अमरावती के सुपुत्र पराग मोरे के शहीद होने पर शोक जताया। उन्होंने देशसेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Soldier parag more martyred visakhapatnam funeral amravati state honours 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जौनपुर में छापेमारी करने पहुंचे पांच फर्जी आयकर अधिकारी, सर्राफा कारोबारियों ने तीन को दबोचा; दो फरार
Jul 19, 2026 | 08:54 PMDhamaal 4 Collection: ‘द ओडिसी’ की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम
Jul 19, 2026 | 08:45 PMMumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 08:42 PMExplainer: TMC के टूटने का भी नहीं हुआ फायदा! BJP ने कर लिया जुगाड़, संसद में इस बार पास होगा परिसीमन बिल?
Jul 19, 2026 | 08:24 PMना अमुमति दी गई और ना ही मांगी गई…CJP के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान! धारा 163 लागू
Jul 19, 2026 | 08:23 PMआगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PMजंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM













