मंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज

Pune Crime News: पुणे के केतन अग्रवाल मौत मामले में बड़ा खुलासा। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने रची थी हत्या की साजिश। लोहगढ़ किले से खाई में दिया धक्का।
Pune's Ketan Agarwal murder case takes a shocking turn. Fiancee Siya Goyal and her lover Chetan arrested for plotting and pushing him off Lohagad Fort.
केतन अग्रवाल हत्याकांड डिजाइन इमेज नवभारत (सोर्स - सोशल मिडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में चर्चित कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल हत्याकांड ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस मौत को पहले लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, वह अब कथित प्रेम प्रसंग और सुनियोजित हत्या की साजिश के रूप में सामने आई है। पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश कई दिन पहले रची गई थी और इसके लिए कई प्रयास किए गए। मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरी साजिश में सिया के साथ उसका पूरा परिवार भी शामिल है और सभी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

मामले को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सिया गोयल की उस इंस्टाग्राम पोस्ट की हो रही है, जो केतन की मौत के बाद वायरल हुई थी। अपने जन्मदिन पर साझा किए गए वीडियो में सिया ने लिखा था, 'मैंने तुमसे इतना प्यार किया, फिर भी तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया?' इस पोस्ट को देखकर लोगों ने सिया के प्रति सहानुभूति जताई थी।

खुलासाः हत्या की साजिश पहले से रची गई

पुलिस जांच के अनुसार, केतन की हत्या की साजिश काफी पहले से रची जा रही थी। जानकारी के मुताबिक 14 जून को भी उसे मारने की पहली कोशिश की गई थी। उस दिन सांप का डर दिखाकर उसे नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सका। इससे पहले बाली ट्रिप भी संदिग्ध परिस्थितियों में रद्द हुई थी।

सिया के परिवार ने दिया धोखा

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि सिया और चेतन के प्रेम संबंधों की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को भी थी, लेकिन इसे छिपाकर उनके परिवार को धोखे में रखा गया। को उनका दावा है कि घटना वाले दिन चेतन गुप्त रूप से लोहगढ़ पहुंचा था, जहां दोनों ने मिलकर केतन खाई में धक्का दे दिया। पुलिस द्वारा कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

फांसी देने की मांग

परिवार ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि केवल मुख्य आरोपियों ही नहीं, बल्कि साजिश में शामिल हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए कहा है कि तभी केतन को सच्चा न्याय मिल सकेगा।

तीनों परिवारों के थे व्यावसायिक रिश्ते

केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो गया था, जिसके कारण वह विदेश यात्रा पर नहीं जा सका। अब पीड़ित परिवार को संदेह है कि यह भी उसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े तीनों परिवार पुणे के प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों से हैं। मृतक केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल शहर के नामी बिल्डर हैं। वहीं सिया गोयल का परिवार मसाला कारोबार से जुड़ा है और चेतन चौधरी का परिवार मार्केट यार्ड में मसाले और ड्राई फ्रूट्स के बड़े व्यापार के लिए जाना जाता है। तीनों परिवारों के बीच वर्षों पुराने व्यावसायिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। केतन और सिया की सगाई फरवरी महीने में ही धूमधाम से हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com