Paras Murder Case: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाकर तीन नाबालिगों को पकड़ा

Homicide Investigation: दिल्ली के तिलक नगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों में केस सुलझाते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। जानिए क्या है, पूरा मामला।
Paras Murder Case: Major breakthrough for Delhi Police; 'blind' murder case solved and three minors apprehended.
जेल में बंद कैदी (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Tilak Nagar Blind Murder Case: दिल्ली में स्थित तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। युवक को कई बार चाकू मारा गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या की वजह 150 रुपए को लेकर हुआ झगड़ा था।

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि तिलक नगर इलाके में सोमवार को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसके भाई को जांघ और पीठ पर चाकू मारा गया है और उसे डीडीयू अस्पताल लाया गया है।

एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान पारस के तौर पर हुई है। उसे तीन जगह चाकू मारा गया था। दो बार बाईं जांघ पर और एक बार पीठ पर वार हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर टीम को घटनास्थल पहुंचने पर खून के धब्बे मिले। शिकायत के बाद एक एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई। मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान कॉल करने वाली महिला जो तिलक नगर की रहने वाली है, पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसे उसका भाई घर के पास घायल और बेहोश हालत में मिला था और उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

तीन नाबालिगों की हुई पहचान

आपको बता दें, कि पुलिस की टीम ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी फुटेज का एनालिसिस किया और लोकल इंटेलिजेंस जुटाई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और लगातार इंटेलिजेंस जुटाने के बाद तीन नाबालिगों की पहचान की गई और उन्हें तिलक नगर के चौकखंडी इलाके में बी-ब्लॉक के पास एक लोकल पार्क से पकड़ा गया।

पैसे वापस करने से कर दिया था मना

पुलिस दूारा की जा रही लगातार पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि लगभग 40-45 दिन पहले पारस ने उनमें से एक से जबरदस्ती 150 रुपए लिए थे और उसके बाद पैसे वापस करने से मना कर दिया था। 21-22 जून की रात को, उन्होंने इस बात को लेकर पारस से झगड़ा किया। बहस के बाद पारस मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार बाद में रात को करीब 12:15 बजे उसे फिर से ढूंढा, पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान एक नाबालिग ने पारस को कई बार चाकू मारा, जिससे उसको जानलेवा चोटें आई थीं। फिलहाल, तीनों नाबालिगों को हिरासत में रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com