-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Delhi Hotel Fire Effect Agra Hospitals Fire Noc Inspection Issue
भगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
- Written By: अमन मौर्या
Agra Hospitals Fire NOC Inspection: दिल्ली अग्निकांड के बाद आगरा प्रशासन भी एक्शन में आ गया है। स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग के संयुक्त निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर कई गंभीर खामियां मिली हैं।

आगरा में स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त निरीक्षण अस्पतालों में फायर सेफ्टी और NOC की जांच की (फोटो सोर्स- नवभारत)
Delhi Hotel Fire Impact Safety Audit: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में शोक और चिंता का माहौल है। इस हादसे ने एक बार फिर देश की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में यह कोई पहली घटना नहीं है, लेकिन हर बड़े हादसे के बाद सिस्टम का जागना और फिर कुछ समय बाद सब कुछ सामान्य हो जाना अब एक चिंताजनक प्रवृत्ति बन चुकी है।
प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण
दिल्ली हादसे की भयावहता के बाद अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रशासन हरकत में दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से अस्पतालों, होटलों और औद्योगिक क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीरें सामने आई है, उसने मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
40 प्रतिशत अस्पतालों में गंभीर सुरक्षा खामियां
जिले के अस्पतालों में सुरक्षा मानकों पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 487 पंजीकृत अस्पताल संचालित हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 250 अस्पतालों के पास ही फायर विभाग की NOC उपलब्ध है। यानी 237 अस्पताल बिना फायर NOC के संचालित हो रहे हैं। यह स्थिति इसलिए और चिंताजनक है क्योंकि अस्पताल ऐसे स्थान होते हैं जहां बीमार, बुजुर्ग, नवजात और गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं, जो किसी आपातकालीन स्थिति में स्वयं को बचाने में सक्षम नहीं होते।
सम्बंधित ख़बरें
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
संयुक्त निरीक्षण के दौरान करीब 40 प्रतिशत अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियां भी सामने आई हैं। कई अस्पतालों में आग बुझाने के उपकरण या तो अनुपलब्ध मिले या मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। आपातकालीन निकासी व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल में भी कमियां उजागर हुई हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड: आरोपी लवकेश बजाज का जेल से पुराना नाता! जानिए इसके …
प्रशासन कर रहा कार्रवाई: CMO
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिना मानकों वाले अस्पतालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग जैसी कार्रवाई कर सकता है। बड़ा सवाल यही है कि क्या हर बार किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा, या फिर लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर पहले से ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी?
Delhi hotel fire effect agra hospitals fire noc inspection issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
Jul 27, 2026 | 03:06 PMAkola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 03:05 PMमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
Jul 27, 2026 | 03:01 PMताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM











