- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dacoit Fauji Sentenced To Life For Killing 4 Policemen 28 Years Ago
खूंखार डाकू ‘फौजी’ को उम्रकैद! 28 साल पहले 4 सिपाहियों को दी थी दर्दनाक मौत, आतंक से कांपती थी घाटी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में खतरनाक 'कलुआ गिरोह' के खूंखार डकैत देवेंद्र 'फौजी' को चार पुलिसकर्मियों की हत्या के जुर्म में 28 साल बाद अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

देवेन्द्र फौजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: कलुआ गिरोह के खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी को चार पुलिसकर्मियों की हत्या के जुर्म में 28 साल बाद अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र सचान ने देवेंद्र पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मृतक और घायलों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।
देवेंद्र को तीन पीएसी जवानों और एक ग्रामीण की हत्या के जुर्म में पहले ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। वह फिलहाल जेल में है। कंपिल थाने के हेड कांस्टेबल रामसेवक यादव ने पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाने के परनिया निवासी देवेंद्र फौजी और अन्य के खिलाफ कंपिल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
यहां पढ़िए जुर्म की दास्तान
इसमें कहा गया था कि 26 मार्च 2003 को सुबह 10 से 11:30 बजे के बीच सिंगनपुर की गंगा घाटी में पुलिस तलाशी अभियान के दौरान देवेंद्र फौजी और उसके साथियों ने कांस्टेबल इंद्रपाल का अपहरण कर लिया था। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें तत्कालीन एसएचओ कंपिल राजेश सिंह, एसआई उदयवीर सिंह, कांस्टेबल उमेश यादव और पीएसी जवान सेवा राम शहीद हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?
योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
इंद्रपाल को कर दिया रिहा
दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए। डकैतों ने हथियार भी लूट लिए। अपहृत कांस्टेबल इंद्रपाल को अगले दिन रिहा कर दिया गया। जांच अधिकारी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सरकारी वकील तेज सिंह राजपूत और कृष्ण कुमार पांडे की दलीलों के आधार पर न्यायाधीश ने देवेंद्र उर्फ फौजी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
मिल चुकी है सजा-ए-मौत
डकैत देवेंद्र फौजी वर्तमान में बरेली जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, देवेंद्र को शाहजहांपुर जिले में दो और बदायूं जिले में दो मामलों में आजीवन कारावास और फर्रुखाबाद में एक मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। देवेंद्र के खिलाफ कुल 30 मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: रेप केस में समीर मोदी को मिली बड़ी राहत, साकेत कोर्ट ने दी जमानत, दिल्ली पुलिस ने जताई आपत्ति
11 सितंबर, 2005 को अपराधी कलुआ और उसके गिरोह ने कंपिल कटरा में पुलिस और पीएसी टीम को घेर लिया और उन पर घात लगाकर हमला किया। इसमें अपराधियों की ओर से की गई गोलीबारी में हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह, लांस नायक इशरत अली, कांस्टेबल दिलीप कुमार तिवारी और ग्रामीण द्रगपाल की मौत हो गई।
Dacoit fauji sentenced to life for killing 4 policemen 28 years ago
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMराहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
Feb 16, 2026 | 07:38 PMमुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
Feb 16, 2026 | 07:37 PMदुनिया भर में X ठप, एलन मस्क का प्लेटफॉर्म अचानक हुआ डाउन; न चल रहा ऐप और न खुल रही वेबसाइट
Feb 16, 2026 | 07:34 PMत्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
Feb 16, 2026 | 07:27 PM31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
Feb 16, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














