इस्लाम की आलोचना करना पड़ा महंगा…गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम सलीम पर खूनी हमला, ऑफिस में घुसकर रेता गला
Attack on Ghaziabad Ex Muslim Salim: सोशल मीडिया पर वायरल एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ है, अज्ञात हमलावरों ने ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया है। सलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Saleem Wastik Image (Source- Design)
Attack On EX Muslim Saleem: इस्लाम की कुरीतियों और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले एक्स मुस्लिम सलीम पर अचानक से हमला हो गया, सलीम यूट्यूब पर saleemwastik0007 के नाम से अपना चैनल चलाते थे। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप काफी ज्यादा वायरल होती हैं। हालांकि उनका कहना है कि वो इस्लाम के खिलाफ नही हैं बल्कि उनका मकसद मुसलमानों को सही इस्लाम की जानकारी देना है।
अज्ञातों ने अचानक किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश अचानक उनके दफ्तर के अंदर घुसे और सलीम की गले को रेत डाला और पेट पर चाकू से एक के बाद एक वार किए। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद बाइक सवार भागने में कायवाब रहे अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।
गंभीर हालत में सलीम को तुरंत दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, सलीम की हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
पहले पुलिस लौटती थी खाली हाथ, इस बार ‘प्लानिंग’ ने बिगाड़ दी आरोपियों की बात; हिंगना में महुआ किंग का पर्दाफाश
पुणे में जिम संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग के बाद धारदार हथियार से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक; ब्रह्मचारी को तगड़ा झटका
यूजर ने सोशल मीडिया पर अस्पताल का वीडियो किया शेयर
सोशल मीडिया पर सलीम की अच्छी फैन फॉलोइंग है, इस घटना के बाद लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं एक पक्ष ऐसा भी है, जो इस घटना पर जश्न मना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें यूजर यह दावा कर रहा है कि यह सलीम का अस्पताल वाला वीडियो है। हालांकि इस वीडियो में सलीम की पहचान साफ तौर पर नहीं हो रही है, लेकिन यह वीडियो उनसे जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
देखिए जी, यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है। एक व्यक्ति, जिसका नाम सलीम वास्तिक है, वह वर्षों से खुले मंच पर अपनी राय रखता आ रहा था कुरान, पैगंबर की तालीम , इस्लामी मान्यताओं पर सवाल उठाता रहा, आलोचना करता रहा। यह उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी, जो संविधान हमें देता है,… pic.twitter.com/wu3bqwaVq1 — कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) February 27, 2026
वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने यह भी लिखा कि यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है। एक व्यक्ति, जिसका नाम सलीम वास्तिक है, वह वर्षों से खुले मंच पर अपनी राय रखता आ रहा था कुरान, पैगंबर की तालीम , इस्लामी मान्यताओं पर सवाल उठाता रहा, आलोचना करता रहा। यह उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी, जो संविधान हमें देता है, अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत। लेकिन क्या हुआ? आज लोनी, गाजियाबाद के पास उसके घर के नजदीक ही उस पर कई-कई बार चाकू से हमला कर दिया गया। यह कोई आकस्मिक घटना नहीं है, यह एक सुनियोजित, सोचा-समझा हमला है जिसका मकसद बोलने वाले को चुप कराना है।
