Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?

UPPCL के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच का टकराव खुलकर सामने आ गया है। मंत्री शर्मा ने उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के फैसले पर गोयल से जवाब मांगा है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 11, 2026 | 07:25 PM

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UPPCL Chairman Ashish Goyal: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के बीच UPPCL के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल और योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच टकराव देखने को मिला। पिछले दिनों 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल से जवाब मांगा है। बिजली मंत्री ने अपने अधिकारी से चिट्ठी लिखकर पूछा कि मुझसे बिना पूछे बिजली के दाम कैसे बढ़ाये है। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग के फैसले मुझे मीडिया के माध्यम से पता चलता है। बिना किसी सूचना के मुख्यालय से कहां गायब रहते हो।

UPPCL पर भड़के ऊर्जा मंत्री

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल को पत्र लिखकर उनके फैसलों पर नाराजगी जताई और जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बिना मुझसे प्रदेश में पूछे बिजली महंगी क्यों की गई। उनका पत्र सामने आने के बाद दोनों के बीच की नोक-झोंक खुलकर सामने आई। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चिट्ठी के माध्यम से यूपीपीसीएल के चेयरमैन से कड़े सवाल पूछे हैं।

बिजली महंगी करने को लेकर ऊर्जा मंत्री ने सवाल किया कि उनकी जानकारी के बिना फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली का बिल बढ़ाने का आदेश क्यों दिया? ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आशीष गोयल से पूछा है कि क्या आपको इस बारें में मुझसे पूछना भी सही नहीं लगा? मंत्री ने दावा किया कि बिजली का बिल बढ़ने की जानकारी उन्हें टीवी चैनल्स और मीडिया के माध्यम से मिली।

सम्बंधित ख़बरें

मानसून में बत्ती गुल होने पर न हों परेशान; महावितरण ने जारी किए 24 घंटे एक्टिव टोल-फ्री नंबर!

गोरखपुर मर्डर: मां के ब्रह्मभोज के दिन ही दो भाइयों में खूनी संघर्ष, खर्च को लेकर हुई कहासुनी, फिर दाग दी गोली

UP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO

एके शर्मा पत्र

यह भी पढ़े- या तो भतीजा रहेगा या मैं! TMC सांसद कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम, तृणमूल में सबसे बड़े विस्फोट से हड़कंप

बिजली विभाग में जानबूझकर की जा रही छंटनी

मंत्री ने आशीष गोयल पर बिना बताए गायब रहने का भी आरोप लगाया और दावा किया है कि बिजली विभाग में जानबूझकर काम के लोगों की छंटनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 मई 2060 को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि जिले की बेहट डिवीजन में 15 साल से काम कर रहे लाइनमैन को हटाकर किसी और की भर्ती की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। अनावश्यक रूप से अभियान चलाकर हजारों कुशल कर्मचारियों को निकाल देना… किसी भी व्यवस्था के लिए तकनीकी, प्रशासनिक और राजनैतिक रूप से सही नहीं है।

बिजली पर लगाया 10% फ्यूल सरचार्ज

बता दें कि वैश्विक संकट के कारण बढ़ती महंगाई के बीच यूपी में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 10 प्रतिशत बिजली के रेट बढ़ाने का फरमान जारी हुआ था। जब इसे लेकर मंत्री एके शर्मा से किया गया तो उन्होंने कुछ बोलने के बजाय इसका ठीकरा यूपीपीसीएल के चेयरमैन पर फोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने 2 जून को एक चिट्ठी लिखकर सीधा आशीष गोयल पर सवाल दाग दिए। मंत्री और अधिकारी के बीच की यह चिट्ठी अब जब सामने आई है तो दोनों के बीच के टकराव की खूब चर्चा हो रही है।

Up energy minister questions uppcl chairman over power tariff hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Electricity Problem
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.