पुणे में जिम संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग के बाद धारदार हथियार से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार
Pune Gym Owner Attack: महाराष्ट्र के पुणे में एक जिम ओनर पर चार बदमाशों ने सरेआम तीन राउंड गोलियां चलाईं और फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gym Owner Yogesh Banekar Attacked In Pune: पुणे के सहकार नगर में बुधवार रात खौफनाक वारदार हुई। यहां एक जिम संचालक को निशाना बनाकर सरेआम फायरिंग की गई। हमलावरों ने न सिर्फ गोलियां चलाईं, बल्कि पीड़ित को दौड़ाकर धारदार हथियार से भी वार किए।
महाराष्ट्र के पुणे में एक जिम संचालक पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार 4 हमलावरों ने कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग की और बाद में जिम संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में जिम संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
4 आरोपियों ने फल खरीद रहे जिम संचालक पर किया हमला
यह घटना पुणे जिले के सहकार नगर इलाके की बताई जा रही है। FIR के अनुसार, पीड़ित योगेश महेश बानेकर (33) बुधवार रात करीब 9:45 बजे बिकानेर चौक पर अपनी मोटरसाइकिल के साथ फल खरीदने के लिए रुका था। इसी दौरान दो वाहनों पर सवार होकर आए चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में NCCF की कछुआ चाल से 1 लाख टन प्याज खरीदी संकट में, 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू
जेजे अस्पताल के विस्तार की मांग तेज, मिलिंद देवड़ा ने 11 एकड़ सरकारी जमीन हस्तांतरण का उठाया मुद्दा
नागपुर में ‘एकतरफा प्यार’ का खूनी अंजाम! बहन को परेशान करने से रोका, तो भाई की बेरहमी से हत्या
अमरावती बस स्टैंड में अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस-एसटी का संयुक्त अभियान
पहले की फायरिंग फिर काेयते से हमला
पुलिस में की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आदित्य विष्णु थोपटे, अनिकेत महादेव शिरसाट, रोहित संतोष नाचरे और लखन उर्फ लकी चंद्रकांत वाघमारे ने बानेकर की हत्या करने के इरादे से उस पर तीन बार फायरिंग की। शिकायत के अनुसार, आरोपियों की ओर से चलाई गई गोलियों में से एक गोली उनके सिर के पीछे की ओर मारी गई।
इसके बाद जब जिम संचालक योगेश बानेकर खुद को बचाने के लिए वहां से भागने लगा, तब हमलावरों ने उसका पीछा किया। आरोपियों में से एक ने उसे पकड़ने की बात कहते हुए पीछा किया और अपने हाथ में मौजूद कोयता जैसे धारदार हथियार से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें:- पुणे के नवले ब्रिज के नीचे बेलगाम टैंकर का कहर! टर्निग पर मुड़ते ही पलटा सीमेंट मिक्सर, देखें खौफनाक VIDEO
पुणे पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया
घायल जिम संचालक योगेश बानेकर को उपचार के लिए चिन्मय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए पुणे पुलिस के उपायुक्त मिलिंद मोहिते ने बताया कि सहकार नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 10 बजे फायरिंग की घटना हुई। उन्होंने कहा कि योगेश बानेकर नामक जिम संचालक पर चार लोगों ने दो वाहनों से आकर फायरिंग की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी मिलिंद मोहिते ने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
