Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले पुलिस लौटती थी खाली हाथ, इस बार ‘प्लानिंग’ ने बिगाड़ दी आरोपियों की बात; हिंगना में महुआ किंग का पर्दाफाश

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने हिंगना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापा मारकर 2200 लीटर सड़वा नष्ट किया और 120 लीटर शराब जब्त की। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 11, 2026 | 03:07 PM

नागपुर क्राइम ब्रांच, हिंगना, महुआ शराब अवैध भट्ठी, छापेमारी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Illegal Mahua Liquor Seizure: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम ने बुधवार तड़के हिंगना थाना क्षेत्र में धड़ाकेबाज कार्रवाई करते हुए एक महुआ शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया। पुलिस ने महुआ का 2200 लीटर सड़वा नष्ट करते हुए 120 लीटर शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में चंद्रपुर रेठी, हिंगना निवासी दीपक रामभाउ पवार (40) और ज्ञानेश्वर श्रीराम मारवाड़ी (45) का समावेश है।

सूचना के आधार पर रची गई योजना, शराब तस्कर रंगे हाथों पकड़ा गया

पुलिस को सूचना मिली थी कि हिंगना के रेठी गांव में रहने वाले दीपक पवार ने अपने घर के पीछे महुआ शराब की अवैध भड्डी लगाई है। वह बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का काम करता है और शहरभर में सप्लाई करता है। इसके पहले भी पुलिस ने उसके अड्डे पर दबिश दी थी, लेकिन माल नहीं मिला। इसीलिए दीपक को माल के साथ पकड़ने की योजना बनाई गई।

महुआ शराब की भट्ठी पर छापा, 2200 लीटर सड़वा नष्ट

बुधवार तड़के 5 बजे पुलिस ने दीपक के घर पर छापा मारा। दीपक और ज्ञानेश्वर भट्ठी से शराब निकालते दिखाई दिए। जांच करने पर तैयार की गई 120 लीटर महुआ शराब मिल गई। इसके अलावा भट्ठी और प्लास्टिक के ड्रम में जमा करके रखा हुआ 2200 लीटर सड़वा भी पुलिस ने नष्ट कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला

नागपुर के बाजारों में आया औषधीय जामुन, पर 200 रुपये किलो का भाव देखकर आम जनता बोली-फल है या सोना

जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री

दिखावे की चौकसी व जमीनी अनदेखी, नागपुर एयरपोर्ट के पार्किंग गेट पर मुस्तैदी, पर सुरक्षा दीवार भगवान भरोसे!

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा को हर महीने 20 लाख का नुकसान? गैर-कर्मचारियों के खातों में वेतन, लकड़गंज जोन पर गंभीर सवाल

पुलिस ने आरोपियों से शराब बनाने की सामग्री और उपकरण सहित 1.47 लाख रुपये का माल जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच हिंगना पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर प्रशांत ठवरे, पीएसाई ओमप्रकाश कोठे, हेड कांस्टेबल रविंद्र अहिर, सुशांत सोलंके, नितिन वासनिक, योगेश वासनिक, शरद चांभारे, नितिन बोपुलकर और मंगेश बोरकुटे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Crime branch raids nagpur illegal mahua liquor seizure unit hingna two arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Illegal Liquor
  • Maharashtra News
  • Nagpur Crime Branch
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.