किसी और धर्म में क्या 20 हाथ वाले देवता हैं…हिंदू धर्म में है पाखंड, स्वामी प्रसाद के बिगड़े बोले
Swami Prasad Maurya: पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदू धर्म में पाखंड बताया और कहा कि ऐसा दूसरों धर्मों में नहीं है।
- Written By: रंजन कुमार
हिंदू देवता और विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य।
Swami Prasad Maurya Controversial Statement on Hindu Religion: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बंदा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिंदू धर्म और ग्रंथों के अलावा अन्य किसी और धर्म में क्या 20 हाथ वाले देवता हैं?
किसी और धर्म में क्या पाखंड है? अन्य धर्मों में यह पाखंड नहीं है। इस गंदगी को हटाने के लिए आवाज तो उठानी पड़ेगी। दरअसल, पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि आप हिंदू धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को लेकर टिप्पणी क्यों नहीं करते हैं। इसके जवाब में मौर्य ने उपरोक्त प्रतिक्रिया दी।
देशद्रोही है धीरेंद्र शास्त्री
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। मौर्य ने कहा कि हमारा देश भारतीय संविधान से चलता है और संविधान सभी धर्मों का बराबर सम्मान करता है। किसी एक धर्म के नाम पर राष्ट्र की मांग करना संविधान की अवहेलना है। यह देश को बंटवारे की ओर ले जाता है। धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने आगे कहा हिंदू राष्ट्र की मांग करना मतलब देश के बंटवारे की बात करना और देशद्रोह ही है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू धर्म के प्रति इतनी नफरत, महोदय से मेरा इतना ही सवाल था कि जिस प्रकार आप हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर विवादित टिप्पड़ी करते है क्या आप दूसरे धर्म पर भी विवादित टिप्पड़ी कर सकते है?? @brajeshpathakup @myogiadityanath @myogioffice @kpmaurya1 pic.twitter.com/TovESGfhnt — Manish Nigam (@Manish_Reporter) November 16, 2025
ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बिहार विधान सभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा और ईवीएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही। नेता ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। इसका गवाह बिहार का चुनाव है। बिहार चुनाव में भाजपा नेताओं को प्रचार के दौरान भागना पड़ा, फिर भी भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत चौंकाने वाला है। यह ईवीएम तंत्र की जीत है। उसका दुरुपयोग कर भाजपा वाहवाही लूट रही है। अब यही बंगाल में भी करने जा रही है, इसीलिए ईवीएम हटाओ, बैलट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ।
यह भी पढ़ें: बरेली हिंसा: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से लखनऊ में सरकार पर क्यों फूटा गुस्सा- VIDEO
जब से मोदी आए हैं, तब से देश हुआ गरीब और लाचार
अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाते हैं, लेकिन जब से मोदी आए हैं, तब से देश गरीब और लाचार हुआ है। प्रदेश और देश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा है। अपराध में यूपी नंबर 1 है। सरकारी संस्थानों को बेच दिया और यह प्रमाण है कि मोदी देश नहीं चला पा रहे हैं।
