Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान

Shikohabad Murder Case:फिरोजाबाद के आरव हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी विराज को फांसी की सजा सुनाई है। डेढ़ साल के मासूम की हत्या मामलें में पुलिस ने 40 दिन में जांच पूरी कर दोष सिद्ध कराया।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 10, 2026 | 06:25 PM

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Court Verdict In Firozabad Aarav Murder Case: यूपी के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव को मौत के 40 दिन में ही इंसाफ मिल गया। एक तरफा प्यार में हत्यारें ने अपने भाभी के ही बच्चे को पटक- पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमे में कोर्ट ने 40 दिन बाद अपना फैसला सुनाते हुए हत्यारे विराज को फांसी की सजा दी है।

30 मई 2026 को हुई थी मासूम आरव की हत्या

जानकारी के मुताबिक 30 मई 2026 को मासूम आरव की हत्या शिकोहाबाद के यादव कालोनी में उसके चाचा ने की थी। हत्यारा विराज आरव की मां रति के रिश्ते का देवर है। विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदायूं ने जमीन पर आठ बार पटक कर बच्चे की हत्या की थी। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बताया गया कि रति के अपने पति से मारपीट और उत्पीड़न को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में तलाक दिलाने की बात कहकर सहयोग करने के नाम पर विराज ने नजदीकी बढ़ाई थी। आरव जब विराज के एक तरफा प्यार के बीच में आने लगा तब चाकलेट दिलाने के बहाने वह बच्चे को ले गया और गली के बाहर जमीन पर पटककर बड़ी ही निर्दयता से बच्चे की हत्या कर दी। हत्याकांड में कोर्ट की तेजी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को महज 40 दिन के अंदर ही दोषी करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?

नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था विराज

बता दें कि हत्याकांड के 5 घंटे के अंदर ही आरोपी विराज को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकोहाबाद पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के साथ ही घटना को प्रत्यक्ष देखने वाले लोगों के बयान दर्ज कर पूरे मामले में लगभग 80 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद 40 दिन में पुलिस ने यादव कालोनी के गली में लगे सभी सीसीटीवी की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराकर उसको प्रमाणित कराया और कोर्ट में पेश किया।

13 गवाहों ने दिए थे बयान

बता दें कि मासूम की हत्या को प्रत्यक्ष रूप से देखने वाले 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। जिससे आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द फैसला आने में मदद मिली। मासूम आरव की मां रति शर्मा, नानी पिंकी शर्मा ने भी आरोपी को लगातार फांसी देने की मांग की थी। आज गुरुवार को जिला जज डॉ बब्बू सारंग ने हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी विराज को दोषी करार दिया और शनिवार को जिला जज ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।

Firozabad court awards death sentence to man for brutal murder case child

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Crime News
  • High Court
  • Murder
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.