In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Conspiracy To Overturn Delhi Saharanpur Express In Shamli District Uttar Pradesh
टला बड़ा हादसा: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर रखा 12 फीट लंबा लोहे का पाइप
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई। रेल की पटरी पर अराजक तत्वों ने लोहे का 12 फीट चौड़ा पाइप रख दिया था लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On:
Jun 01, 2025 | 08:08 AM

शामली में ट्रेन पलटाने की साजिश
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली डिस्ट्रिक्ट में बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां दिल्ली सहारानपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास अराजक तत्वों ने पटरी पर 12 मीटर लंबा लोहे का पाइप रख दिया था। चालक ने समय रहते देख लिया और ट्रेन को रोक दिया जिससे अनहोनी टल गई। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटे तक जंगल में खड़ी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना देर रात की है जब शनिवार रात में दिल्ली से सहारनपुर के लिए गाड़ी नंबर 64021 ट्रेन जा रही थी। बलवा गांव के अंडरपास के पास अराजकत तत्वों ने ट्रेन पलटाने की साजिश की थी। घटना के पीछे किन लोगों का हाथ था ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है। रेलवे की ओर से मामले में जांच टीम गठित की गई है।
ट्रैक पर रखा था 12 फीट लंबा मोटा पाइप
दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस कल रात बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। शामली में बलवा गांव में अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लोहे का करीब 12 फीट लंबा मोटा पाइप रख दिया था। चालक की नजर पड़ी तो उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाई और गाड़ी को रोक दिया। अगर चालक की नजर पाइप पर न पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ अफसर
चालक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद कुछ ही देर में जीआरपी और आरपीएफ के अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों से बातचीत कर अराजकतत्वों के बारे में पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पलक झपकते ही मौत के मुंह में गिरे 5 लोग, खाई में जा गिरी कार, 7 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के पास के नलकूप से ही पाइप उखाड़ा था
आरपीएफ अफसरों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बलवा गांव के पास से ही अराजकतत्वों ने नलकूप से पाइप को उखाड़ा था और उसे ट्रेन की पटरी पर रख दिया था। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी मामले की छानबीन सौंपी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा और मामले की जांच की।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
नोएडा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा
Conspiracy to overturn delhi saharanpur express in shamli district uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 01, 2025 | 08:08 AM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













