दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में लगी सेंध, कौन है ये संदिग्ध?

Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली की आठवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। अगर, आवश्यकता पड़ी तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। सत्र के पहले दिन प्रदूषण पर भारी हंगामा देखने को मिला।
Security of Delhi Assembly breached, who is this suspect?
दिल्ली विधानसभा। इमेज-सोशल मीडिया
Updated on

Delhi Vidhan Sabha News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां मंगलवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में एक व्यक्ति घुस गया। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नवीन डबास के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया था कि उसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मिलने के लिए बुलाया है, लेकिन जब जांच हुई तो उसके दावे में सच्चाई नहीं मिली।

नवीन डबास दिल्ली सरकार के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी (टीजीटी इंग्लिश) के रूप में कार्यरत हैं। वह पिछले 12 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। वे दिल्ली के बुद्ध विहार के निवासी हैं।

मंत्री के बुलावे पर आने का किया दावा

व्यक्ति ने सरकारी पहचान पत्र दिखाकर मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश किया था। उसने पूछताछ में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों से जुड़ी नीतियों में सुधार की मांग बताई। उससे कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच में किसी प्रकार की आपराधिक मंशा सामने नहीं आई। सुरक्षा की दृष्टि से संयुक्त पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध ने पूछताछ में दिल्ली के मंत्री के बुलावे पर आने का दावा किया है। हालांकि, बाद में मंत्री से जान-पहचान न होने का खुलासा किया।

जारी है शीतकालीन सत्र

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू है, जो 8 जनवरी तक चलेगा। आवश्यकता पड़ी तो सदन की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रदूषण को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में दिल्ली प्रदूषण का मुद्दा उठाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने आप के सभी विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान 4 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित भी कर दिया गया।

आप ने बोला सरकार पर हमला

आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के लिए इस समय सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है। ऐसे में सदन में उपराज्यपाल से इस मुद्दे पर सवाल पूछना अपराध कैसे हो गया? जनता की आवाज उठाने पर सरकार इतनी असहज हो गई कि 4 विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com