- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Hardoi Tragic Road Accident In Hardoi Car Full Of 11 Wedding Guests Fell Into A Ditch 5 Dead
पलक झपकते ही मौत के मुंह में गिरे 5 लोग, खाई में जा गिरी कार, 7 घायल
शादी से वापसी के समय बारात हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। मगर, तबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हरदोई हादसा
हरदोई: हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना तड़के करीब तीन बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।
पांच लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
सिक्किम में भी बड़ा हादसा
इससे एक दिन पहले उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में 11 पर्यटकों को ले जा रहे एक वाहन के तीस्ता नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार रात लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास हुआ जब पर्यटकों का वाहन लगभग 1,000 फुट से नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बचा लिया गया है और एक शव बरामद किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
पुणे के वॉटर पार्क में बड़ा हादसा: स्लाइड से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, मेरठ से 3 बार रही सांसद, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जताया दुख
मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम भूटिया ने बताया कि आठ पर्यटक अभी भी लापता हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “मैं 29 मई की रात को मंगन जिले के चुबोम्बु के पास हुई सड़क दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं जिसमें लाचेन से लाचुंग जाते समय एक पर्यटक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
Hardoi tragic road accident in hardoi car full of 11 wedding guests fell into a ditch 5 dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Apr 08, 2026 | 08:31 PM10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













