- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi On Govardhan Puja Gorakhnath Temple
गोवर्धन पूजा पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोसेवा, प्रकृति और गोवंश संरक्षण पर दिया ज़ोर
Goverdhan Puja in Gorakhnath Temple: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में विधि-विधान से पूजन किया और गोवंश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोमाता को गुड़ खिलाया।
- Written By: दीपिका पाल

गोवर्धन पूजा पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोसेवा ( सौ. सोशल मीडिया)
Goverdhan Puja 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के पावन अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सीएम योगी ने कामना की है कि सभी के जीवन में सदैव सुख और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में विधि-विधान से पूजन किया और गोवंश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोमाता को गुड़ खिलाया।
सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”
गोवर्धन पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में विधि-विधान से पूजन किया और गोवंश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोमाता को गुड़ खिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
गोमाता हमारी आस्था एवं संस्कृति की आधार, प्रकृति, पर्यावरण और परंपरा की पोषक शक्ति हैं। भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था की प्रतीक एवं गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज @GorakhnathMndr परिसर स्थित गोशाला में गोमाता… pic.twitter.com/bsJ1KxFDDZ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2025
गोसेवा के बाद सीएम योगी ने कहा कि गोमाता हमारी आस्था एवं संस्कृति की आधार, प्रकृति, पर्यावरण और परंपरा की पोषक शक्ति हैं। उन्होंने गोवर्धन पूजा को भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था का प्रतीक बताया, जो गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति है।
ये भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा में होता है भगवान श्री कृष्ण के अन्नकूट भोग का महत्व, जानिए सेहत के लिए इसके फायदे
क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा
पौराणिक कथा के अनुसार, दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। यह पूजा भगवान कृष्ण के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता दर्शाने के लिए मनाई जाती है, जिसे अन्नकूट उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है।
Cm yogi on govardhan puja gorakhnath temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMपीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर
May 26, 2026 | 09:51 AMशिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
May 26, 2026 | 09:51 AMShare Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
May 26, 2026 | 09:50 AMउमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














