मुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी

Mumbai Metro AI Pantograph: देश में पहली बार एआई आधारित पैंटोग्राफ स्थिति निगरानी प्रणाली शुरू की है। यह तकनीक कुछ सेकंड में तकनीकी खराबियों की पहचान कर मेट्रो सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाएगी।
Mumbai Metro AI Pantograph Monitoring System
मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Metro AI Pantograph Monitoring System Update: मुंबई मेट्रो ने एआई आधारित स्वचालित 'पैंटोग्राफ स्थिति निगरानी प्रणाली' शुरू कर देश में स्मार्ट डायग्नॉस्टिक तकनीक का नया इतिहास रच दिया है।

एमएमआरडीए द्वारा लागू की गई इस अत्याधुनिक प्रणाली में हाई-स्पीड लेजर स्कैनिंग, उडी विजुअल तकनीक, मशीन लर्निंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए चलती ट्रेनों के पैंटोग्राफ की सेकंडों में जांच की जा रही है।

पहले जहां मैन्युअल निरीक्षण में लगभग 30 मिनट लगते थे। वहीं अब एआई का यह हाईटेक कवच संभावित खराबी और तकनीकी जोखिमों की पहचान कुछ सेकंडों में कर मेट्रो सुरक्षा, परिचालन विश्वसनीयता और रखरखाव कार्यक्षमता को नई मजबूती दे रहा है।

निरीक्षण समय में आएगी कमी

इससे निरीक्षण समय में 90 से 95 प्रतिशत तक कमी आई है। मेट्रो ट्रेनों में पैंटोग्राफ ओवरहेड विद्युत प्रणाली से बिजली संग्रहण की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। कार्बन स्ट्रिप में घिसावट, दरार, अलाइनमेंट त्रुटि या संरचनात्मक विकृति जैसी छोटी खराबियां समय पर नहीं पकड़ी जाएं तो वे बड़े परिचालन अवरोध और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

परिचालन नियंत्रण केंद्र व रखरखाव टीमों को करेगा सूचित

हाई-स्पीड लेजर स्कैनर और उडी ट्रायंगुलेशन तकनीक के माध्यम से इन संभावित खतरों की पहले ही पहचान कर लेती है। यह स्मार्ट वे साइड मॉनिटरिंग सिस्टम दिन-रात, बदलती रोशनी और तेज गति से गुजरती ट्रेनों की परिस्थितियों में भी सटीक निरीक्षण परिणाम देता है।

कार्बन स्ट्रिप की मोटाई, घिसावट, टूट-फूट, हॉर्न्स और पैटोग्राफ असेंबली की स्थिति का स्वतः विश्लेषण करती है। रोल और पिच एंगल्स की निगरानी कर अलाइनमेंट संबंधी त्रुटियों का भी पता लगाती है। यदि कोई तकनीकी पैरामीटर निर्धारित सीमा से अधिक पाया जाता है तो सिस्टम तुरंत रियल-टाइम अलर्ट जारी कर परिचालन नियंत्रण केंद्र और रखरखाव टीमों को सुचित करता है।

स्थिति-आधारित रखरखाव पद्धति से रखरखाव लागत में कमी, ओवरहेड बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुंचने के जोखिम में कमी, उडी विजुअलाइजेशन के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण में सुविधा, प्रत्येक फेरे के गुजरने के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग व रखरखाव की ओर परिवर्तन जैसे कई प्रमुख तकनीक और परिचालन लाभ हैं।

भारत की भारत की पहली प्रणाली महाराष्ट्र के एआई-आधारित स्मार्ट शहरी परिवहन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इससे मेट्रो सुरक्षा, परिचालन विश्वसनीयता और कंडीशन-आधारित रखरखाव को मजबूती मिलेगी, साथ ही ट्रेन डाउनटाइम में भी कमी आएगी।

- देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

यह देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में बड़ी तकनीकी छलांग है। एमएमआरडीए उन्नत एआई-आधारित मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीकों के जरिए मुंबई महानगर क्षेत्र में अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और कार्यक्षम मेट्रो व्यवस्था विकसित कर रहा है।

- एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री व एमआरडीए के अध्यक्ष

यह विश्वस्तरीय स्मार्ट प्रणाली ट्रेन डाउनटाइम कम करने, फ्लीट उपलब्धता बढ़ाने और परिचालन विश्वसनीयता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवाचार, सुरक्षा और टिकाऊपन आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

-डॉ संजय मुखर्जी, एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com