- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Greets People On Ramzan
Ramzan : CM योगी ने दी रमजान की मुबारकबाद, बोले इससे भाईचारे की भावना बढ़ती है
CM योगी ने कहा कि ‘‘इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।'' उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।''
- Written By: अर्पित शुक्ला

CM YOGI (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमज़ान प्रारंभ होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। शनिवार की शाम यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
योगी ने कहा कि ‘‘इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।” उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।”
कब रखा जाएगा पहला रोजा
आपको जानकारी के लिए बता दें, भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद में मनाई जाती हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि भारत में केरल राज्य को छोड़कर 2 मार्च 2025 से रमजान की शुरुआत होगी और इसी दिन पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का महीना 29 या 30 दिन का हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई
UP में आज चढ़ेगा सियासी पारा! विधानसभा में आज योगी देंगे विपक्ष को जवाब, बजट पर होगी चर्चा
भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
सऊदी अरब में पहला रोजा 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा। इस दिन से पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 1 मार्च से रमजान शुरू होगा। 29 और 30 मार्च 2025 को रमजान के आखिरी रोजे होंगे। चांद देखने के हिसाब से ईद-उल-फितर 30 मार्च 2025 को होने की संभावना है। लेकिन आखिरी फैसला चांद दिखने पर ही होता हैं।
देश दुनियां की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
जानिए रमजान के नियम और परंपराएं
मुस्लिम धर्म गुरु के अनुसार, रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। रोजा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता है। उपवास के रोज सूर्योदय से पहले कुछ खा लिया जाता है जिसे सहरी कहा जाता है। फिर पूरे दिन न तो कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। फिर सूरज ढलने के बाद रोजा खोला जाता है जिसे इफ्तारी कहा जाता है। इसके अलावा रमजान में नमाज पढ़ने का विशेष महत्व माना गया है। हर मुसलमान को दिन में पांच बार नमाज करना आवश्यक है और रमजान के महीने में ऐसा करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। इस्लाम धर्म में दान की भी बड़ी अहमियत है। रमजान में नमाज के बाद जकात को ही सबसे अहम माना जाता है।
Cm yogi greets people on ramzan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMआसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
Feb 16, 2026 | 02:02 PMVideo: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PMNavneet Rana: ‘बाबरी बनाने वालों को भारत में कब्र की जगह नहीं मिलेगी’, हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी
Feb 16, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














