-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Speech In Barabanki Attacks Vande Mataram Protesters And Congress
‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान में…’, Delhi Blast के बीच CM योगी ने दिया बड़ा बयान
- Written By: सौरभ शर्मा
CM Yogi in Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में CM योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज भी रहते खाते यहां है लेकिन विरोध जरूर करेंगे।

Delhi Blast के बीच CM योगी का बड़ा बयान (फोटो- सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath News: यूपी के बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो रहते यहां हैं, खाते यहां हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम’ का गान करने में उन्हें आपत्ति है। सीएम योगी ने जनता से ऐसे चेहरों को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सबसे आगे खड़े रहते हैं, लेकिन जब ‘वंदे मातरम’ गान की बात होती है तो कहते हैं हम नहीं गाएंगे।
सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ की। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल और डॉ. आंबेडकर के योगदान को भी याद किया। सीएम ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों ने हमेशा देश को बांटने का काम किया। उन्होंने सीतापुर की महमूदाबाद स्टेट का जिक्र करते हुए उसे शत्रु संपत्ति बताया और कहा कि यहां का नवाब (राजा) मुस्लिम लीग का कोषाध्यक्ष था, जिसने पाकिस्तान बनवाने में बड़ा सहयोग दिया था।
इन चेहरों को पहचानो, जो शासकीय योजना में हड़पने की होड़ में पहली लाइन में खड़े होते हैं, लेकिन जब ‘वंदे मातरम्’ गान की बात होती है तो कहते हैं कि हम नहीं गाएंगे… pic.twitter.com/a8AfdWsSwp — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 11, 2025
कांग्रेस पर बोला हमला
सीएम योगी ने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हैदराबाद का निजाम और जूनागढ़ का नवाब अपनी स्टेट को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने इनको समझाया तो ये लोग पाकिस्तान चले गए। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि पार्टी ने कभी सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया। सीएम ने कहा कि देश के 14 राज्यों ने कहा था सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री बना दो। लेकिन इन लोगों ने नहीं बनने दिया। ये परिवार की राजनीति करने वाले लोग हैं।
बाराबंकी को मिली बड़ी सौगात
सीएम योगी ने बाराबंकी जिले के विकास की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां किसान खूब तरक्की कर रहा है। हमने मेंथा की फसल में 18% जीएसटी घटाकर 5% कर दिया है। उन्होंने बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा के विधायक सतीश शर्मा के कहने पर रामसनेही घाट में 232 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
यह भी पढ़ें: मसूद अजहर की बहन का ‘मोहरा’ थी डॉक्टर! दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन के सामने आए खौफनाक मंसूबे
इसके अलावा हैदरगढ़ विधानसभा के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर विधायक दिनेश रावत के प्रस्ताव पर 100 एकड़ में इंडस्ट्रियल और स्किल डेवलपमेंट के विकास का निर्माण करवाया जाएगा। सीएम ने अपने एक पोस्ट में बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत ₹1,734 करोड़ लागत की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
Cm yogi adityanath speech in barabanki attacks vande mataram protesters and congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














