-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Lucknow Doctor Shaheen Shahid Arrested Jaish E Mohammed Female Wing Faridabad Delhi Blast Link
मसूद अजहर की बहन का ‘मोहरा’ थी डॉक्टर! दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन के सामने आए खौफनाक मंसूबे
- Written By: सौरभ शर्मा
जैश की महिला विंग हेड Dr Shaheen का खौफनाक चेहरा सामने आया है। डॉक्टर शाहीन को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' की फौज खड़ी करने के लिए भारत में कमान सौंपी गई थी।

लखनऊ की डॉक्टर शाहीन की कहानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Female terrorist wing: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही हैं। मामले की जांच गृह मंत्रालय ने अब NIA को सौंप दी है। इसी सिलसिले के बाद अब दिल्ली ब्लास्ट के साथ अन्य भी तमाम काली सच्चाई सामने आ रही है।देश में आतंक का एक नया और चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। लखनऊ की रहने वाली एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। शाहीन पर भारत में महिला आतंकियों की एक पूरी टीम खड़ी करने की जिम्मेदारी थी। फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने और दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद इस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। शाहीन की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया है।
इस मामले के तार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, जहां शाहीन कथित तौर पर मेंबर थी। यहीं पर कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल गनई भी काम करता था। मुजम्मिल को 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि जिस कार (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) में एके-47 राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद रखा गया था, वह डॉक्टर शाहीन शाहिद की थी। मुजम्मिल से पूछताछ के बाद ही शाहीन की भूमिका सामने आई।
पाकिस्तान से मिला था ‘जिहाद’ का जिम्मा
डॉक्टर शाहीना को जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी। इस विंग का नेतृत्व पाकिस्तान में बैठकर जैश सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर करती है। सादिया का पति युसूफ अजहर कंधार विमान अपहरण कांड का मास्टरमाइंड था, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया था। जैश की यह महिला विंग मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग के लिए महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
मुंबई में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: बांद्रा डिमोलिशन का बदला लेने की फिराक में थे आईएसआई के संदिग्ध
Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
स्विट्जरलैंड में खूनी खेल: चाकू के वार से 3 लोग गंभीर जख्मी, पुलिस ने माना इसे सोची-समझी आतंकी साजिश
यह भी पढ़ें: वोटिंग के बीच अररिया में बवाल…एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प
टेलीग्राम ग्रुप से चल रहा था भर्ती का खेल
सूचना के मुताबिक, एक टेलीग्राम ग्रुप बनाया गया था, जिसके जरिए लोगों को रेडिक्लाइज किया जा रहा था। इस ग्रुप में कई डॉक्टर भी शामिल थे। शाहीन को खासकर भारत में महिलाओं को जिहाद के लिए प्रेरित करने और भर्ती करने का काम सौंपा गया था। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सोशल मीडिया के जरिए इनके संपर्क में थे। इसी बीच, दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलवामा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
Lucknow doctor shaheen shahid arrested jaish e mohammed female wing faridabad delhi blast link
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














