बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: रेत से भरा ट्रक पलटने से 8 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Bulandshahr Accident News: यूपी के बुलंदशहर के अनूपशहर में रेत से भरा 18 टायरा हाइवा पलटने से मलबे में दबकर 8 साल के मनीष की मौत हो गई। करीब एक घंटे के बाद बच्चे को निकाला गया, चालक मौके से फरार है।
Bulandshahr Truck Accident: 8 Year Old Boy Dies After Sand Laden Truck Overturns Anupshahr
हंगामा करते परिजन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Bulandshahr Truck Accident: अनूपशहर थाना क्षेत्र में शनिवार को आरसीसी सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर आ रहा ट्रक अचानक भरभराकर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में 8 साल का मासूम बच्चा मलबे में दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

नाराज भीड़ सड़क पर उतर आई और विरोध जताते हुए ईंटें फेंकने लगी, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। रेत में दबे मासूम को फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीपीबीएस पीजी कॉलेज मार्ग पर शनिवार सुबह हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के फुव्वारा चौक से डीपीबीएस पीजी कॉलेज मार्ग पर 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य जारी है। सड़क की लगात करीब 1.64 लाख है। शनिवार सुबह इसी निर्माण के लिए एक ट्रक रेत लेकर आ रहा था। ट्रक रेत खाली करते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक गिरने से मौके पर चाय पी रहे परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, झोपड़ी के अंदर सो रहा 8 साल का मनीष मलबे में दब गया।

Bulandshahr Truck Accident: 8 Year Old Boy Dies After Sand Laden Truck Overturns Anupshahr
विधायक पूजा पाल के खाते में साइबर सेंध! UPI से उड़ाए ₹1.55 लाख, फोन हैक होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 50-60 लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए परिजनों ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद चालक जान बचाते हुए ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार, सीओ भरत सोनकर और कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। मौके पर फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई गई।

क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला

एक क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर मासूम मनीष को बाहर निकालने में जुट गई। करीब एक घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद मनीष को बाहर निकला गया। पुलिस तत्काल उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

18 टायरा हाइवा पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक मासूम बच्चा दब गया। जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।

सीओ अनूपशहर भरत सोनकर

Bulandshahr Truck Accident: 8 Year Old Boy Dies After Sand Laden Truck Overturns Anupshahr
बुलंदशहर में सड़क किनारे मिला लापता अधेड़ का शव; गले में कसा था रूमाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मनीष की मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। डंपर को झोपड़ी से हटाकर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सीएचसी अनूपशहर के अधीक्षक डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि बच्चा अचेत और गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मनीष के परिवार में मां, पिता अर्जुन और एक बड़ा भाई, एक छोटी बहन है। तीन भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com