UP के जौनपुर में BJP नेता के गनर की गोली लगने से मौत, गन की सफाई के दौरान घटी घटना

जौनपुर जिले में BJP के नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर की रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने मौत हो गई। मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही होगी।
जौनपुर में BJP नेता के गनर की गोली लगने से मौत, गन की सफाई के दौरान घटी घटना
(डिज़ाइन -फोटो)
Published on: 
Updated on: 

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP)के नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर की रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने मौत हो गई। बताया जा रहा है की सुरक्षा कर्मी अपनी कारबाइन साफ कर रहा था इस दौरान यह हादसा हुआ और उसकी जान चली गई। वहीं सिपाही की मौत की खबर मिलते पुलिस महकमे में सनसनी सी फैल गई। घटना का पता चलते ही SP अजयपाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे, कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद जांच पड़ताल जारी है।

खबर के अनुसार BJP नेता मनोज सिंह के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 2018 का सिपाही रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक ही गोली चल गई। आनन-फानन उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रजापति मऊ जनपद का रहने वाला था।

इधर मौके पर मौजूद कई लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके प पुलिस की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही होगी।

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निवासी मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात गनर रत्नेश प्रजापति (30) रविवार तड़के गोली लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि गनर अपनी बंदूक साफ कर रहा था, तभी दुर्घटनावश गोली चल गई और उसे लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही SP अजयपाल शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने गनर के शव को कब्जे में ले लिया है। भाजपा नेता मनोज सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं। वह 2020 में हुए मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में BJP के उम्मीदवार थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com