-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Banda Bjp Mla Sdm Truck Controversy Also Banda Police Clash
बांदा में विधायक और SDM की तीखी नोकझोंक, थप्पड़बाजी से गरमाया मामला
- Written By: सौरभ शर्मा
बांदा में ओवरलोड ट्रक छुड़ाने पहुंचे BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी पर SDM संग विवाद और थप्पड़ मारने का आरोप लगा। चौकी में हंगामा हुआ, रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन FIR में विधायक का नाम नहीं जोड़ा गया।

ओवरलोड ट्रक छुड़ाने को लेकर गरमाया मामला
बांदा जिले में रविवार रात एक विवाद ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि के रिश्ते को सीधे टकराव में ला दिया। सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी दो ओवरलोड मौरंग ट्रकों को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने सीज किया था। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक और उनके समर्थकों पर एसडीएम के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारने तक के आरोप लग गए। इस घटना ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।
प्रशासन का दावा है कि एसडीएम की मौजूदगी में विधायक पक्ष के लोगों ने धक्का-मुक्की की और वाहन पलटाने की कोशिश की। एसडीएम के ड्राइवर की तहरीर पर चार नामजद समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गिरवां थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं विधायक ने खुद को निर्दोष बताते हुए उल्टा प्रशासन पर ही सवाल खड़े किए हैं।
रात में काफिले के साथ पहुंचे विधायक
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एसडीएम अमित शुक्ला और सीओ नरैनी ने बिना कागज के मौरंग ले जा रहे दो ट्रकों को जब्त कर खुरहंड पुलिस चौकी में खड़ा कराया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम को फोन किया, लेकिन फोन न उठने पर वे अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां विधायक और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई और आरोप है कि विधायक के साथियों ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
पुलिस चौकी में भी हंगामा, FIR दर्ज
विवाद यहीं नहीं रुका। विधायक अपने समर्थकों के साथ खुरहंड पुलिस चौकी पहुंचे और ट्रक छोड़ने की मांग की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी झड़प हुई। एसडीएम के वाहन चालक कामता प्रसाद मिश्रा की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया कि आरोपी लोगों ने गाड़ी पलटाने की कोशिश की और उन्हें सिर में जैक रॉड से मारा गया। हालांकि, रिपोर्ट में विधायक का नाम नहीं जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ना अपराध से छूट नहीं देता: सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी
वहीं विधायक द्विवेदी ने कहा, “मैंने 10 बार एसडीएम को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जब चौकी पहुंचा तो पुलिस नशे में थी और अभद्रता कर रही थी। मैंने कोई अभद्रता नहीं की।” उन्होंने जिलाधिकारी जे. रीभा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
Banda bjp mla sdm truck controversy also banda police clash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













