- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Baba Saheb Adopted The Path Of Struggle In Life Not Of Migration Cm Yogi Adityanath
बाबा साहब ने पलायन का नहीं, जीवन में संघर्ष का मार्ग अपनाया : सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
लखनऊ : मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर बाबा साहब (Baba Saheb) को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अंबेडकर महासभा (Ambedkar Mahasabha) द्वारा और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University) में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का जो भाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया है, उसी का परिणाम है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान दिया। उन्होंने देश और दुनिया में बाबा साहब से जुड़े स्थलों का पंचतीर्थ के रूप में विकास कराया।
सम्बंधित ख़बरें
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
हवा में मचा हड़कंप! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
सरकार शिक्षा के नए केंद्रों को उपलब्ध करा रही है
सीएम ने कहा कि सरकार आज गरीब और वंचितों को आवास उपल्ब्ध करा रही है। प्रदेश में 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। शौचालय, बिजली की सुविधा लोगों को बिना भेदभाव के मिल रही है। सरकार शिक्षा के नए केंद्रों को उपलब्ध करा रही है। यह बाबा साहब के सपने को पूरा करना है।
चुनौतियों का सामना करने से ही रास्ता निकलेगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि चुनौतियों का सामना करने से ही रास्ता निकलेगा। जब बाबा साहब का जन्म हुआ तो अस्पृश्यता की भावनाएं पूरे समाज में थीं, लेकिन उन्होंने पलायन का नहीं, जीवन में संघर्ष का मार्ग अपनाया। यही कारण है कि जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की बात होती है तो बाबा साहब का नाम बड़ी श्रद्धा और समान्न के साथ लिया जाता था। उन्होंने कहा था कि आदि से अंत तक हम भारतीय है। इसी भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।
हमारी सरकार बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ता से कार्य करेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबेडकर महासभा के प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश सरकार लखनऊ में बाबा साहब का भव्य स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ता से कार्य करेगी और नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी दुनिया में गरीबों की वंचितों की बात आएगी तो बाबा साहब का नाम बड़ी श्रद्धा के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। नकारात्मकता पतन की ओर ले जाती है।
देश और दुनिया में संस्थान, स्मारक और शिक्षण संस्थान हैं
सीएम ने कहा कि बाबा साहब और जोगेन्द्र नाथ मंडल दोनों ने समाज के वंचितों और शोषितों के लिए काम किया। बाबा साहब आजाद भारत के और जोगेन्द्र नाथ मंडल पाकिस्तान के कानून मंत्री बने लेकिन जोगेन्द्र नाथ मंडल को वहां से पलायन करना पड़ा और गुमनाम जीवन जीना पड़ा। वहीं बाबा साहब के नाम से आज देश और दुनिया में संस्थान, स्मारक और शिक्षण संस्थान हैं। भारत और दुनिया में बाबा साहब को सम्मान मिला।
40 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर से 50 हजार बच्चों की मौत हुई
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार के सभी योजनाओं को लेकर कार्य करना पड़ेगा। 2017 से पहले अनुसूचित जाति-जनजाति की छात्रवृत्ति को रोक दिया था, लेकिन जब हमारी सरकार आई तो इसे और आगे बढ़ाया गया। हमें बाबा साहब के सपने को साकार करना होगा। हम बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देना होगा। जब पूरे समाज की ताकत मिलकर काम करती थी तो उसका अपना प्रभाव होता था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 40 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर से 50 हजार बच्चों की मौत हुई। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो अन्तरविभागीय समन्वय समिति बनाई और पांच वर्षों में यह समस्या को समाप्त हो गई। सामूहिकता में शक्ति है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब चाहते थे हम ऐसा समाज बनाएं जहां भेदभाव, शोषण का कोई स्थान न हो। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जाना चाहिए।
Baba saheb adopted the path of struggle in life not of migration cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM














