-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case Fir Registered Cctv Footage Sit Investigation
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, SIT की जांच रिपोर्ट के बाद FIR दर्ज
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह शिकायत राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है।

राम मंदिर (Image- Social Media)
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह शिकायत राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग चढ़ावे की राशि से चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह एफआईआर ऐसे समय में दर्ज की गई है जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन की शिकायत पर कोतवाली रामजन्मभूमि में 8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसआईटी (विशेष जांच दल) की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने की बात सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
UK Ram Mandir: ब्रिटेन में 40 साल पुराने राम मंदिर पर संकट, यूके इस्लामिक मिशन को दी गई जमीन
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए, स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। मामले में मंदिर के कुछ सेवादारों और चढ़ावे की गणना से जुड़े व्यक्तियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
दो दिन पहले SIT ने सौंपी थी प्रारंभिक रिपोर्ट
राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ियों और गबन के आरोप सामने आने के बाद 13 जून को सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने लगातार छह दिनों तक मंदिर परिसर का दौरा कर विभिन्न पक्षों से पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों, ट्रस्ट से संबद्ध लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों समेत 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
जांच प्रक्रिया अभी जारी
इसके अलावा चढ़ावे की गिनती, धनराशि के रखरखाव, सुरक्षा प्रबंधों और कथित अनियमितताओं से जुड़े कई पहलुओं की भी गहन जांच की गई। एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह एक संवेदनशील और गोपनीय जांच है। फिलहाल सरकार को केवल प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।
Ayodhya ram mandir donation theft case fir registered cctv footage sit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
Jul 15, 2026 | 04:42 PMशिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
Jul 15, 2026 | 04:38 PMशरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













