-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pusad Nagar Parishad Pagdanndi Road Encroachment Layout Approval Controversy Yavatmal
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
- Written By: अनन्या तिवारी
Layout Approval Controversy: पुसद में पगडंडी सड़क पर कब्जे के आरोप के बाद आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पुसद की पगडंडी (फाइल फोटो, सोर्स-नवभारत)
Municipal Layout Approval Controversy in Yavatmal District: यवतमाल के पुसद नगर परिषद क्षेत्र में विकसित की जा रही एक आवासीय परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक उपयोग की पगडंडी सड़क पर कब्जा कर प्लॉटिंग की गई है। उन्होंने आनंदाशिष नगर लेआउट की अंतिम मंजूरी रद्द कर पगडंडी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा प्लॉट खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी को रोकने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुसद खंड-2 अंतर्गत सर्वे नंबर 10/4, क्षेत्रफल 0.40 हेक्टेयर भूमि के अकृषक (एनए) विकास एवं अंतिम अभिन्यास (लेआउट) मंजूरी के लिए लेआउट धारक आनंद अशोकराव शिरमवार और आशिष अशोकराव शिरमवार ने 12 अगस्त 2024 को नगर परिषद के मुख्याधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद 13 नवंबर 2024 को लेआउट को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी गई।
पगडंडी सड़क पर प्लॉटिंग कर बिक्री का आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंजूरी मिलने के बाद लेआउट धारकों ने सार्वजनिक पगडंडी सड़क पर कब्जा कर वहां प्लॉटिंग की और प्लॉटों की बिक्री शुरू कर दी। उनका कहना है कि इससे प्लॉट खरीदने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है तथा भविष्य में कानूनी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी
नागपुर में बारिश थमी, किसानों की बढ़ी चिंता; बीज खेतों में ही अटके; कृषि विभाग ने जताई चिंता
सोचा था, किसी को क्या पता चलेगा… नागपुर के होटल में चल रही थी ड्रग्स पार्टी, गोंदिया के 3 कारोबारी गिरफ्तार
निवेदन में कहा गया है कि उप अधीक्षक भूमि अभिलेख, पुसद द्वारा 1 दिसंबर 2023 को पत्र क्रमांक 1587 के माध्यम से आशिष शिरमवार को सूचित किया गया था कि सर्वे नंबर 15, 46, 10, 47, 4 और 3 से सटी हुई एक पगडंडी सड़क मौजूद है। यह सड़क अंग्रेजकालीन पुसद-मोहा मार्ग का हिस्सा बताई गई है, जिसकी चौड़ाई 33 मीटर है और इसका उल्लेख भूमि अभिलेख विभाग के रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
नक्शे में सड़क नहीं दिखाने का आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उक्त पगडंडी सड़क को लेआउट की नापजोख शीट और नक्शे में दर्शाया ही नहीं गया। उनका कहना है कि सड़क पर कब्जा कर प्लॉटिंग की गई तथा वहां सीमेंट और ईंटों की पक्की दीवार भी खड़ी कर दी गई है। इस मामले में भूमि अभिलेख विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें एक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
मंजूरी की शर्तों के उल्लंघन का दावा
नगर परिषद मुख्याधिकारी, पुसद द्वारा 13 नवंबर 2024 को जारी अंतिम मंजूरी आदेश की शर्त क्रमांक 4 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि लेआउट की सीमा और क्षेत्रफल भूमि अभिलेख विभाग द्वारा प्रमाणित सीमांकन नक्शे (नापजोख क्रमांक 113880/2024, दिनांक 18 अक्टूबर 2024) के अनुसार ही मान्य होंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि सीमा या क्षेत्रफल को लेकर कोई विवाद अथवा भिन्नता पाई जाती है, तो मंजूरी स्वतः निरस्त मानी जाएगी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन शर्तों का उल्लंघन किया गया है।
कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी के पास जाने की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण कांबले ने 29 जनवरी 2026 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 4 मई 2026 को स्मरण पत्र भी सौंपा गया। आरोप है कि शिकायत के पांच माह बाद भी नगर परिषद, उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण शिकायतकर्ता ने अब मामले को लेकर जिलाधिकारी, यवतमाल के समक्ष जाने की चेतावनी दी है।
उप अधीक्षक, भूमि अभिलेख कार्यालय, पुसद अशोक राठोड़ ने कहा कि यदि पगडंडी सड़क से संबंधित मामला है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद ने इस लेआउट को एनए अनुमति प्रदान की है, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी थी। उनका यह भी कहना है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जांच कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Pusad nagar parishad pagdanndi road encroachment layout approval controversy yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 07:59 AMमिडिल ईस्ट में जंग और भड़की! अमेरिका ने 5वें दिन फिर दागीं मिसाइलें, ईरान ने भी किया जोरदार पलटवार
Jul 16, 2026 | 07:59 AMभोपाल में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक और भर्ती मुद्दों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा
Jul 16, 2026 | 07:57 AMNavabharat Nishanebaaz: बहुत उपयोगी है रेलवे का सलून किसी में पूजा, कहीं हनीमून
Jul 16, 2026 | 07:55 AMRussia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
Jul 16, 2026 | 07:55 AMबांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?
Jul 16, 2026 | 07:50 AMडीयू यूजी एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
Jul 16, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













